केजरीवाल के 'पहलवान' शाह के नेता को देंगे धोबी पछाड़, लोकसभा चुनाव से पहले AAP नेता का बड़ा दावा
Lok Sabha Election 2024: अगले कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का एलान होना है। इससे पहले देश के तमाम राज्यों में छोटी पार्टियां अपने कैंडिडेट का नाम तय करने जुटी हुई है।
इसी कड़ी में एक नाम जो सबसे अधिक चर्चा में बना हुआ है वो नाम है साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेता रामवीर बिधूड़ी का और इनके विरोध में चुनाव लड़ने का एलान करने वाले आम आदमी पार्टी यानी केजरीवाल सेना के सिपाही सहीराम पहलवान।
यह भी देखें: खजुराहो से दिल्ली के लिए मिली एमपी को मिली 'वंदे भारत', CM मोहन यादव ने कहा- खुलेंगे विकास के नए दरवाजे

दरअसल, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साउथ दिल्ली से इस बार लोकसभा चुनाव में सहीराम पहलवान को टिकट दिया है। ये मोदी और शाह के करीबी यानी भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, टिकट मिलने के बाद आप नेता ने कहा कि - मेरा नाम है पहलवान का उपयोग करना न सिर्फ टाइटल है बल्कि मैंने पहलवानी की है और मैं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल भी जीत चुका हूं इसलिए मैं नाम के पीछे पहलवान टाइटल का उपयोग करता हूं।
यह भी देखें: दिल्ली में मंथन के बाद फिर फंसा मामला, उत्तराखंड में टिकट फाइनल होने से पहले कांग्रेस में सामने आई नई चुनौती
इसके आगे उन्होंने कहा कि - मेरी राजनीति किया कोई पहली बार नहीं है मैं पहले भी चुनाव लड़ता रहा हूं तो यह कोई बड़ी बात मेरे लिए नहीं है। दो बार विधायक भी रहा हूं तो इसलिए मुझे कोई बड़ी समस्या नहीं होने वाली। इस बार भी मैं भाजपा के उम्मीदवार को पहलवानी धोबी पछाड़ दूंगा।
वहीं, बीजेपी ने दक्षिण दिल्ली से रामवीर बिधूड़ी को 2019 चुनाव में इस सीट से अपनी उम्मीदावर बनाया था। इन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव में राबदरपुर सीट से आप के राम सिंह नेताजी को 3719 वोटों हराया था।
दक्षिण दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी बदरपुर से मौजूदा विधायक हैं और वह चार बार बदरपुर से विधायक रह चुके हैं।ऐसे में यह चुनाव अपने आप में काफी रोचक बनता जा रहा है।
यह भी देखें: CAA लागू होने के बाद बढ़ी सुरक्षा, दिल्ली, नोएडा, असम में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर












Click it and Unblock the Notifications