CAA लागू होने के बाद बढ़ी सुरक्षा, दिल्ली, नोएडा, असम में फ्लैग मार्च, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर

केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। उत्तरपूर्वी दिल्ली, शाहीन बाग, जामिया और राष्ट्रीय राजधानी के अन्य संवेदनशील इलाकों में कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने भी नोएडा में फ्लैग मार्च किया। इसके अलावा कुछ संवेदनशील इलाकों में पुलिस अधिकारियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। वहीं असम में फ्लैग मार्च में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है।

नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) की अधिसूचना जारी होने के बाद असम समेत देश के अन्य हिस्सों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली समेत कई राज्यों को पुलिस स्टेशन हाई अलर्ट पर है। दिल्ली में प्रमुख मार्गों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है।

Security increased after implementation of CAA

वहीं असम में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन के अलावा 30 संगठनों ने गुवाहाटी, बारपेटा, लखीमपुर, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़ और तेजपुर सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सीएए की प्रतियां जलाई हैं। असम में 16-पक्षीय संयुक्त विपक्षी मंच (UOFA)ने मंगलवार को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी जॉय टिर्की ने कहा कि उत्तर पूर्व दिल्ली में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। 2020 जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जनता का भी सहयोग भी लिया गया है। अमन समिति की बैठक के जरिए दोनों समुदायों के लोगों की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। संभावित उपद्रवियों और संवेदनशील स्थानों व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+