खजुराहो से दिल्ली के लिए मिली एमपी को मिली 'वंदे भारत', CM मोहन यादव ने कहा- खुलेंगे विकास के नए दरवाजे

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार 12 मार्च को अहमदाबाद में 85000 करोड़ रुपए से अधिक की 6 हजार रेल परियोजनाओं के शिलान्यास किया। साथ ही, 10 नई वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी भोपाल स्टेशन आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि आज खजुराहो से दिल्ली के लिए एक नई वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई है, भोपाल, रामगंज मंडी, हिरदाराम नगर से एक नई रेलवे लाइन का भी आज उद्घाटन किया गया है। रेलवे पर करीब 15 हजार करोड़ रुपए का काम चल रहा है... मैं एक बार फिर रेल मंत्री और भारत सरकार का आभार व्यक्त करता हूं।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आज हमें (मध्य प्रदेश) वंदे भारत की सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दी है, जो खजुराहो से दिल्ली तक चलेगी। इस ट्रेन के चलने विकास का नया दरवाजा खुलेगा। इस दौरान सीएम यादव ने पीएम मोदी और रेल मंत्री को बधाई दी।

इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि हमारा प्रदेश देश के विकास में...रेलवे के विकास में एक बड़ी भूमिका अदा करें। मंच से बोलते हुए सीएम ने कहा कि हमारे यहां बड़ी संभावना है, जिसके कारण से विकास का नया रास्ता खुलेगा। सीएम ने कहा कि फरवरी में जब पीएम मोदी आए थे तो उन्होंने 3 हजार करोड़ के रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया था।

एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश को नई वंदे भारत सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन दे दी। इतना ही नहीं, सीएम यादव ने कहा कि भोपाल, रामगंज मंडी, हिरदाराम नगर से एक नई रेलवे लाइन का भी आज उद्घाटन किया गया है। सीएम ने कहा कि लगभग 15 हजार करोड़ के काम हमारे रेलवे के चल रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+