LG ने CM केजरीवाल को लिखा पत्र, 'बैठकों को फिर से शुरू करने का किया आग्रह'
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को फिर से पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने बैठकों को फिर से शुरू करने की मांग की है।

दिल्ली में मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और AAP के बीच मचे घमासान के बीच उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने शहर की समस्याओं को दूर करने और संघर्ष मुक्त शासन सहित अन्य फैसलों को लेकर बैठकों को फिर से शुरू करना का आग्रह किया है। पत्र में सक्सेना ने कहा कि वे अक्टूबर 2022 तक नियमित रूप से मिलते थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने "राज्य विधानसभा और नगरपालिका चुनावों में व्यस्तता" के कारण असमर्थता व्यक्त की थी। जिसके चलते काफी दिनों से बैठकों का सिलसिला रुक गया है।
चुनाव खत्म हो गए हैं ऐसे में फिर शुरू करें बैठकें
उपराज्यपाल ने अपने पत्र में कहा है कि दिल्ली में नगर पालिका चुनाव के साथ ही हिमाचल और गुजरात चुनाव भी खत्म हो गए हैं। ऐसे में बैठकों का सिलसिला फिर से शुरू किया जाना चाहिए। ताकी शहर को परेशानियों से मुक्त किया जा सके और संघर्ष मुक्त शासन चल सके।
आपको बता दें कि सक्सेना को यह पत्र केजरीवाल के उस पत्र के बाद आया है, जिसमें उन्होंने तर्क देते हुए लिखा था कि एमसीडी में एल्डरमेन के नामांकन पर विवाद के बीच एलजी सभी तीन आरक्षित विषयों पर मंत्रिपरिषद की सहायता और सलाह से बाध्य हैं। अपने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री ने उनसे दिल्ली नगर निगम अधिनियम में "एलजी/प्रशासक" शब्द पर अपनी आधिकारिक स्थिति के बारे में स्पष्टीकरण मांगा था।
Recommended Video

अपने पत्र के जरिए केजरीवाल ने कहा था कि उन्हें एलजी कार्यालय द्वारा जारी एक बयान मिला था। जिसमें कहा गया था कि महापौर के चुनाव के लिए दस एल्डरमैन और पीठासीन अधिकारी को "सीधे नियुक्त किया गया था ... वो भी निर्वाचित सरकार की भागीदारी के बिना। आपको बता दें कि मेयर चुनाव को लेकर भाजपा और आप के बीच तकरार बढ़ गई है। 6 जनवरी को सदन में हुए हंगामे को लेकर भाजपा पार्षदों ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया था। वहीं, आप की तरफ से भी भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Cartoon: केजरी बाबू से खट्टर ने पूछा-दिल्ली की हवा क्यों हुई जहरीली?












Click it and Unblock the Notifications