साकेत कोर्ट की बिल्डिंग से वकील ने लगाई छलांग, मौत
साकेत कोर्ट की बिल्डिंग से कूदकर एडवोकेट की आत्महत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार साकेत कोर्ट की बिल्डिंग की आठवीं मंजिल से एडवोकेट ने कूदकर अपनी जान दे दी है। मृतक वकील की पहचान ओम कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। उनका शव ग्राउंड फ्लोर की पार्किंग में मिला है।
यह हादसा सोमवार रात का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जानकारी के अनुसार वकील ने साकेत कोर्ट के बैक साइड वाली ऊपरी मंजिल से छलांग लगा दी जिसके चलते उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना की डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने पुष्टि करते हुए कहा कि हमे पूछताछ के दौरान पता चला है कि ओम कुमार शर्मा लीवर की समस्या से जूझ रहे थे।

पिछले दो वर्षों से वह इस समस्या से गुजर रहे थे। वह अपनी पत्नी के साथ साकेत कोर्ट पहुंचे थे। पत्नी को उन्होंने साकेत कोर्ट के गेट पर छोड़ दिया था और खुद लॉयर चैंबर वाली बिल्डिंग में चला गए, यहां उन्होंने खुदकुशी कर ली। वकील की पत्नी को आधे घंटे के बाद पता चला कि उनके पति ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट में क्या लिखा है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एडवोकेट के साथ काम करने वाले काबुल ने बताया कि लीवर की समस्या से ओम प्रकाश काफी परेशान थे। वह कुछ दिनों से काफी तनाव में भी थे। वह आज ही बसंत कुंज के लिवर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर साकेत कोर्ट पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी से कहा कि वह किसी को पैसे देने जा रहे हैं, जिसके बाद उन्होंने सबको गाड़ी में छोड़ा और अंदर आ गए। बात में पता चला कि उन्होंने बिल्डिंग की छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications