'तख्तापलट' पर कुमार विश्वास का पलटवार, गोपाल राय को बताया AAP का 'किम जोंग'
Recommended Video

नई दिल्ली। राज्यसभा का टिकट काटे जाने से नाराज कुमार विश्वास और आम आदमी पार्टी के बीच विवाद गहराता जा रहा है। कल फेसबुक के जरिए कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाने वाले मंत्री गोपाल राय पर विश्वास ने पलटवार किया है। कुमार विश्वास ने राय को आम आदमी पार्टी का किम-जोंग-उन बता दिया है। आपको बता दें कि गोपाल राय ने कुमार को पार्टी विरोधी गतिविधियों का दोषी करार दिया था।

कुमार विश्वास ने गोपाल राय पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी अब कुंभकर्णी नींद खुली है। वे कार्यकर्ताओं की मीर जाफर की उपाधि देते रहते हैं। पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। कुमार विश्वास ने कहा कि इस माहिष्मती की शिवगामी देवी कोई और है जो बाहुबली को मारने के लिए हर बार कट्टप्पा बदलती रहती है। मेरा उनसे अनुरोध है कि कांग्रेस और भाजपा से आए नए-नए गुप्ताज के योगदान का कुछ दिन आंनद लें। मेरे शव के साथ छेड़छाड़ ना करें।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा था कि कुमार विश्वास सरकार के खिलाफ षडयंत्र रच रहे थे और सरकार गिराने में लगे हुए थे। इसके बाद मीडिया के सामने आये कुमार विश्वास ने कहा कि उन्हें सच बोलने की पार्टी की तरफ से सजा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications