कौन हैं कुलजीत सिंह चहल, जो बने NDMC के नए उपाध्यक्ष?

बीजेपी नेता कुलजीत सिंह चहल को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चहल ने पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने नई दिल्ली के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और एनडीएमसी की जिम्मेदारी देने पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद दिया।

दिल्ली नगरपालिका परिषद में चार गैर-सरकारी सदस्यों के नामांकन को लेकर गृह मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें कुलजीत चहल को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। शनिवार को आईएएस अधिकारी केशव चंद्रा को जहां अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा चार गैर-सरकारी सदस्य कुलजीत चहल, अनिल वाल्मीकि, सरिता तोमर और दिनेश प्रताप सिंह हैं।

Kuljeet Singh Chahal

चहल ने दिल्ली भाजपा में तीन बार महासचिव के रूप में कार्य किया और पिछली एनडीएमसी समिति में सदस्य थे। बता दें कि 17 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने नई एनडीएमसी समिति का गठन किया।

एनडीएमसी का अध्यक्ष बनाए जाने पर एक्स पर एक पोस्ट में चहल ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैं मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता को नियुक्त करने के लिए पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं।" एनडीएमसी के नए उपाध्यक्ष के तौर पर...मैं दिल्ली की जनता के विकास के लिए काम करूंगा...आने वाले विधानसभा चुनाव में हम दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाएंगे...।"

अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने में आगे चहल
ई दिल्ली नगरपालिका परिषद की बैठकों में आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने और अलग-अलग मुद्दे उठाने की वजह से कई बार केजरीवाल भी असहज होकर बैठक छोड़ भी गए। एनडीएमसी का मेंबर रहते चहल ने करीब 4500 अस्थाई कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्रालय से पक्का करवाया, स्कूलों पर खास ध्यान रखा जिससे स्कूलों के परीक्षा परिणाम में भी सकारात्मक बदलाव देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+