Farmers Protest: दिल्ली में दाखिल होने के लिए क्या करें? जानें कौन से बॉर्डर बंद कौन से खुले?
Farmers Protest Delhi Border: एक बार फिर किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आर-पार की लड़ाई शुरू कर दी है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमसएसपी) कानून समेत करीब 12 मांगों को लेकर किसान संगठन दिल्ली की तरफ कूच कर चुके हैं। 'दिल्ली चलो' विरोध मार्च के तहत हजारों की संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ दिल्ली की ओर बढ़ रहा है, जिसको पंजाब-हरियाणा की शंभू बोर्डर पर रोका हुआ है।
किसानों के विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। दिल्ली के बॉर्डर इलाको में भारी पुलिस बल तैनात हैं। ऐसे में दिल्ली आने के लिए कौन सा बॉर्डर खुला हैं और कौन सा बंद है, जानिए इसकी पूरी डिटेल?

मालूम हो कि दिल्ली दो राज्य हरियाणा और उत्तर प्रदेश से घिरा हुआ है। दिल्ली की सीमा दोनों राज्यों को छूती है। ऐसे में पंजाब से आने वाले किसानों को लेकर हरियाणा से दाखिल होने वाली दिल्ली बॉर्डर इलाकों में सख्ती बरती जा रही है। ऐसे में अगर हरियाण की तरफ से दिल्ली में एंट्री लेना चाहे रहे तो आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
मध्य दिल्ली और हरियाणा के साथ लगती सीमाओं पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हैं। इसी के साथ बॉर्डर पर बैरिकेड्स भी लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी को झेलना पड़ रहा है।
दो बॉर्डर इलाके पूरी तरह से सील
ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि दिल्ली आने के लिए कौन सा बॉर्डर खुला हैं और कौन से बंद है तो आपको बता दें कि सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-सोनीपत) और टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-बहादुरगढ़) पर ट्रैफिक की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
गाजीपुर सीमा (दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे) खुली हुई है, लेकिन पर बैरिकेड्स ,सीमेंट के अवरोधक, लोहे की कीलें और कंटेनर लगाए गए हैं। वहीं अप्सरा बॉर्डर ट्रैफिक के लिए खुले हैं लेकिन यहां सुरक्षा बलों की भारी तैनाती है।
गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोकने के लिए कंटीले तारों, लोहे की कीलों, और रेत से भरे डंपरों से बंद कर दिया है, जिससे ट्रैफिर जाम की भारी समस्या हो रही है।
ये पांच बॉर्डर पूरी तरह से प्रभावित सील
दिल्ली की 10 बॉर्डर में से 5 सीमाओं को किसान आंदोलन के मद्देनजर छावनी में बदल दिया है। दिल्ली से हरियाणा को जोड़ने वाले टिकरी, सिंघू और झारोदा व यूपी को दिल्ली से जोड़ने वाले चिल्ला और गाजीपुर को सील कर दिया गया है।
नोएडा से दिल्ली का जानिए हाल?
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार डीएनडी फ्लाईवे पर चेकिंग की वजह से दोनों कैरिजवे पर यातायात प्रभावित होने की उम्मीद है। इसलिए नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा जाने वाले यात्री चिल्ला बॉर्डर से होकर आराम रहेगा। बता दें कि दिल्ली मुख्य तौर से 10 सीमाओं से घिरी हुई है। इनमें से करीब 5 सीमाएं दिल्ली-यूपी और पांच दिल्ली-हरियाणा को जोड़ती हैं।
ऐसे में बाकी की पांच सीमाओं खुली हुई हैं। जिनमें रजोकरी बॉर्डर: दिल्ली-जयपुर हाईवे, बदरपुर बॉर्डर: दिल्ली-आगरा हाईवे, झरोदा बॉर्डर: नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड, सीमापुरी बॉर्डर: दिल्ली-नोएडा, लोनी बॉर्डर: दिल्ली-गाजियाबाद से यातायात जारी है।












Click it and Unblock the Notifications