DDCA चुनाव में गड़बड़ी का मामला हाईकोर्ट ले गए कीर्ति आजाद, प्रशासक की नियुक्ति की मांग
नई दिल्ली, 14 जनवरी: पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चुनाव में गड़बड़ी को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिस पर शुक्रवार को हाईकोर्ट ने डीडीसीए को नोटिस जारी किया। इस याचिका में चुनाव के लिए एक प्रशासक नियुक्त करने की मांग की गई है। आजाद के मुताबिक डीडीसीए की मतदाता सूची को एक परिवार एक वोट के आधार पर पुनर्गठित किया जाए। इसके बाद नए सिरे से वहां पर चुनाव हों, जिसकी पूरी निगरानी की जाए।

मामले में जस्टिस रेखा पल्ली की पीठ ने शुक्रवार को डीडीसीए, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) और अन्य से जवाब मांगा। अब 18 अप्रैल को इस मामले पर फिर से सुनवाई होगी। हालांकि केंद्र सरकार के वकील अमित महाजन ने मामले में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय को पक्ष बनाने पर आपत्ति जताई, लेकिन उनकी बात को पीठ ने नहीं माना। वहीं डीडीसीए की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी और अधिवक्ता टी सिंहदेव ने भी सुनवाई के दौरान याचिका का विरोध किया।
कीर्ति आजाद ने मांग करते हुए याचिका में कहा कि केवल उन व्यक्तियों को चुनाव में मतदान करने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिन्होंने समय पर अपने क्लब सदस्यता शुल्क का भुगतान किया है। इस याचिका को दाखिल करने का मकसद ही निष्पक्ष सदस्यता प्रणाली की विफलता है। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में सदस्यता कैसे दी जाती है, इस बारे में कोई दिशानिर्देश/मानदंड नहीं हैं और ना ही सदस्यों के लिए यह जानने के लिए कोई प्रतीक्षा सूची है।
आजाद ने आरोप लगाया कि सदस्यता प्रक्रिया में काफी गड़बड़ी हो रही है। कुछ चुनिंदा लोगों और उनके परिवारों को रणनीतिक रूप से सदस्यता देकर एक निहित स्वार्थ बनाया जाता है, जिससे परिवार का एकाधिकार बनता है। उन्होंने उन परिवारों का उदाहरण दिया, जिनके एक ही परिवार में 17 से 25 सदस्य हैं। वहीं याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने भी अध्यक्ष पद के लिए डीडीसीए का पिछला चुनाव लड़ा था। उन्होंने कहा कि ये गंभीर चिंता का विषय है क्योंकि सदस्यता केवल चुनावों को हथियाने के उद्देश्य से दी जाती है।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications