MP और MLA फ्री यात्रा करते थे, आज हमारी दिल्ली की सभी बहनें VIP हो गईं: बस में बोले केजरीवाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के लिए डीटीसी बस में मुफ्त सफर की सुविधा शुरू कराने के अगले ही दिन यानी बुधवार (30 अक्तूबर) को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 'बहनों' संग यात्रा करते नजर आए। इस दैरान उन्होंने मुफ्त सफर को लेकर महिलाओं की राय जानी और पत्रकारों से भी बातचीत की। लोगों की तारीफें सुनने के बाद केजरीवाल ने कहा, ''आज हमारी दिल्ली की सभी बहनें वीआईपी हो गईं। अभी तक केवल ​विधायक या सांसद ही बसों में फ्री यात्रा किया करते थे। किंतु अब सभी महिलाओं की भी यात्रा फ़्री हो गई है।''

आप सरकार की प्रशंसा करते हुए एक शख्स ने ट्वीट किया, ''आज मैंने बस यात्रा के दौरान एक महिला से पूछा आपको बस में यात्रा करते हुए कैसा लग रहा है? तो वो बोली- आज मुझे जीवन में पहली बार वीआईपी वाली फीलिंग आ रही है। जो आम आदमी को वीआईपी बना दे ऐसा करिश्मा केजरीवाल ही कर सकते हैं।"

'जनता का पैसा जनता पर खर्च हो रहा है'

'जनता का पैसा जनता पर खर्च हो रहा है'

बुधवार को बस में सफर करते केजरीवाल से जब पूछा गया कि लोगों के लिए आप इतना सब कैसे कर पा रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया, "यह अच्छा ही है न। जनता का पैसा जनता पर खर्च हो रहा है। राजीव गांधी कहते थे कि केंद्र से 100 रुपया चलता है और जनता तक पहुंचते हुए यह 15 रुपये रह जाता है। यानी 85 रुपये भ्रष्टाचार में खत्म हो जाता है। हमने यही 85 रुपये बचाकर लोगों के लिए अस्पताल, स्कूल खोले और महिलाओं को भी मुफ्त सफर करा रहे हैं।"

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने DTC बस में की यात्रा, Free Ride Scheme का लिया फीडबैक |वनइंडिया हिंदी
    'हम महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध'

    'हम महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध'

    केजरीवाल ने कहा, "हम दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। दिल्ली एक बड़े परिवार की तरह है और मैं इस परिवार का सबसे बड़ा बेटा हूं। एक बड़े बेटे के रूप में मैं अपनी बहनों, माताओं और बेटियों की डीटीसी बसों में आने-जाने का खर्च वहन कर रहा हूं।"

    बसों में 13 हजार मार्शल की तैनाती शुरू

    बसों में 13 हजार मार्शल की तैनाती शुरू

    बता दें कि, भाई दूज से महिलाओं के लिए डीटीसी बसों में मुफ्त सफर कराने का ऐलान करने के साथ ही केजरीवाल सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर बसों में 13 हजार मार्शल की तैनाती शुरू कर दी है। ये मार्शल बीमार लोगों की मदद भी करेंगे और अन्य आपात स्थिति से भी निपटेंगे। फिलहाल दिल्ली में 3400 बस मार्शल तैनात हैं। यह संख्या तेजी से बढ़ाई जाएगी।

    दिल्ली में 1000 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी

    दिल्ली में 1000 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी

    आधुनिक तकनीक से युक्त 104 नई बसों को भी केजरीवाल ने पिछले दिनों हरी झंडी दी थी। यह फैसला उन्होंने महिलाओं को मुफ्त यात्रा कराने से चार दिन पहले लिया। द्वारका सेक्टर-22 के डिपो में नई बसों की शुरूआत करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इससे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली मजबूत होगी। चरणबद्ध तरीके से आगामी दिनों में 1000 इलेक्ट्रिक बसें भी शुरू की जाएंगी, जो कि लोफ्लोर एसी होंगी।

    सभी नई बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे

    सभी नई बसों में सीसीटीवी कैमरे होंगे

    बता दें कि, इससे पहले दिल्ली सरकार ने 29 अक्टूबर, यानी भाई दूज से डीटीसी एवं क्लस्टर बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की घोषणा की थी। केजरीवाल ने कहा कि शहर की बसों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बसों में मार्शल की नियुक्ति कराई जाएगी। जो बसें शुरू की जा रही हैं, वे आधुनिक तकनीक से लैस होंगी। सभी में सीसीटीवी कैमरे भी होंगे।

    क्लस्टर योजना में लोफ्लोर एसी बसें शामिल होंगी

    क्लस्टर योजना में लोफ्लोर एसी बसें शामिल होंगी

    केजरीवाल ने बताया कि सरकार बसों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए हाईड्रॉलिक लिफ्ट भी देगी। तीन क्लस्टरों के लिए 650 लोफ्लोर बसों के लिए निविदा परिवहन विभाग द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। बसें आगामी जनवरी से शुरू होंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+