होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए केजरीवाल ने की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य विभाग निगरानी करने के लिए कहा
नई दिल्ली, अप्रैल 17। राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति ये है कि 24 घंटे के अंदर दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 हजार के बेहद करीब जा पहुंची है। इस बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया है कि दिल्ली में अधिकतर लोग होम आइसोलेशन को अपना रहे हैं और अपना इलाज कर रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को इसके लिए निर्देश भी दिए हैं कि विभाग होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों से संपर्क में भी रहे और उनपर निगरानी भी रखे।
Recommended Video

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया है कि होम आइसोलेशन में रहने वाले लोगों को ऑक्सीमीटर भी प्रदान किया जाए। स्वास्थ्य विभाग यह भी सुनिश्चित करे कि होम आइसोलेशन में जाने वाले कोविड मरीजों को जल्द से जल्द मदद मिले, ताकि उनका समुचित इलाज हो सके।
आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 29,705 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। इन्हीं आंकड़ों को लेकर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं और कोविड मैनेजमेंट को लेकर की गई रिव्यू मीटिंग में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह होम आइसोलेशन में भर्ती मरीजों पर पूरा फोकस करें। मुख्यमंत्री का कहना है कि बड़ी संख्या में होम आइसोलेशन में मरीज भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications