दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल का बयान, महिलाओं की सेफ्टी के लिए लगवाएं हैं 2 लाख कैमरे
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा हमेशा से ही एक बड़ा मुद्दा रहा है। सभी राजनीतिक पार्टियां इस मुद्दे के समाधान का वादा कर चुनाव लड़ती हैं, लेकिन ये मुद्दा जैसा का तैसा बना रहता है, लेकिन इन सबके बीच दिल्ली में केजरीवाल सरकार काफी हद तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिल्ली सरकार ने 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। अरविंद केजरीवाल ने ये बातें दिल्ली महिला आयोग के एक कार्यक्रम में कहीं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनकी सरकार की पॉलिसी और स्कीम आम महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं के जीवन को आसान बनाना हमारा लक्ष्य है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'पिछले 5 साल में हमारी सरकार की सभी पॉलिसी आम महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद रहीं। हमने कोशिश की कि महिलाओं का इसका पूरा लाभ मिले।'
केजरीवाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ही हमने 2 लाख सीसीटीवी कैमरे राजधानी में लगवाए हैं। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा स्ट्रीय लाइट्स लगवाई हैं। सीसीटीवी कैमरों की जरिए हमारी सरकार दिल्ली के चप्पे-चप्पे पर नजर रख रही है, महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध को रोकना हमारी प्राथमिकता है। केजरीवाल ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली देश की ऐसी जगहों में शामिल हो जाएगी जहां सीसीटीवी कैमरों की सबसे बड़ी चेन है।












Click it and Unblock the Notifications