बंसल सुसाइड केस: केजरीवाल ने कहा, सीबीआई और अमित शाह के संबंधों की हो जांच

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीके बंसल सुसाइड मामले पर टिप्पणी करते हुए सीबीआई और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बीच संबंधों की जांच की मांग की है।

इंटरनेट पर वायरल हुए पूर्व डीजी बीके बंसल के सुसाइड नोट में अमित शाह का भी नाम है। बंसल ने सुसाइड नोट में लिखा है कि सीबीआई के डीआईजी ने उनको अमित शाह का नाम लेकर धमकाया।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने बंसल मुद्दे पर किया ट्वीट

केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा कि बंसल का सुसाइड नोट पढ़ने के बाद वो सो नहीं पाए। उन्होंने सीबीआई डीआईजी संजीव गौतम की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि अमित शाह के साथ उनके संबंधों की जांच होनी चाहिए।

सुसाइड नोट में बंसल ने लगाए थे आरोप

भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे बीके बंसल और उनके बेटे ने अपने आवास पर सुसाइड कर लिया था और उन्होंने एक नोट छोड़ा जो इंटरनेट पर वायरल हुआ। इस नोट में बीके बंसल ने सीबीआई डीआईजी के बारे में लिखा कि उन्होंने अमित शाह का नाम लेकर धमकाया।

बंसल ने लिखा कि सीबीआई डीआईजी ने धमकाते हुए कहा, 'तेरी वाइफ और डाउटर का वो हाल करेंगे कि सुनने वाले कांप जाएंगे।'

भाजपा ने दिए आरोपों के जवाब

बंसल के सुसाइड नोट में अमित शाह का नाम आने के बाद भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी का नाम कहीं लिखने से किसी को कौन रोक सकता है। बहुत सारे फ्रॉड लोग भाजपा के नामों का दुरुपयोग करते हैं।

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा

सीबीआई के प्रवक्ता ने बीके बंसल सुसाइड में सीबीआई पर लग रहे आरोपों का जवाब देते हुए कहा है, 'बीके बंसल के तथाकथित सुसाइड नोट में सीबीआई अथिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं। सीबीआई उन अधिकारियों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच करेगी।'

बीके बंसल के पूरे परिवार ने किया सुसाइड

घूस लेने के आरोपों में फंसे पूर्व डीजी बीके बंसल और उनके बेटे योगेश ने मंगलवार को मधु विहार के घर में सुसाइड कर लिया था।

घूस लेने के मामले में बीके बंसल की गिरफ्तारी के तीन दिन बाद 19 जुलाई को उनकी पत्नी सत्यबाला और 28 वर्षीय बेटी नेहा ने भी फांसी से लटककर जान दे दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+