Kanjhawala Accident: जोंटी में कार से छुड़ाई गई युवती, शव को खुले में फेंका, जानिए FIR में क्या लिखा?
दिल्ली के कंझावला के दर्दनाक हादसे में आरोपियों ने खुद को बचाने के लिए युवती को गंभीर हालत में मरने के लिए छोड़ दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करा दी है।

Kanjhawala Accident: कंझावला केस को लेकर आरोपी अमित व दीपक ने कार मालिक आशुतोष को दुर्घटना का कारण बताया है। दिल्ली के सुल्तानपुरी थाने में दर्ज एफआईआर (संख्या-2/23) के मुताबिक आरोपियों ने ज्यादा शराब पी रखी थी। रास्ते में किशन विहार में कार एक स्कूटी सवार युवती से टकरा गई। दुर्घटना होते वे सभी तेजी से भागे। इस दौरान युवती कार युवती कार में फंस गई। लेकिन वे सभी ये देख नहीं पाए।
थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया कि चार आरोपियों में से दो दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने 31 दिसंबर, 2022 को शाम करीब 7 बजे अपने एक दोस्त से कार ली। सभी ने वापस 1 जनवरी, 2023 को सुबह करीब 5 बजे अपने घर पर कार वापस खड़ी कर दी। पुलिस के मुताबिक दीपक खन्ना और अमित खन्ना ने पूछताछ ने बताया कि उन्होंने एक लड़की को उसकी स्कूटी पर टक्कर मारी और दुर्घटनास्थल से भागकर कंझावला पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया दुर्घटना के वक्त वे नशे में थे।
एफआईआर में कहा गया है कि दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी की सूचना पुलिस ई-7/डी-2 शनि बाजार रोड किशन विहार में दी गई। स्कूटी का फ्रंट राइट साइड हिस्सा क्षतिग्रस्त था। मौके पर कोई गवाह नहीं मिला। वहां एक जूता पड़ा था। स्कूटी स्कूटी एम-ब्लॉक, मंगोलपुरी निवासी रेखा के नाम रजिस्टर्ड थी। वहां जाने पर पता चला के ये परिवार पांच साल पहले घर खाली करके चला गया था।
बाद में सुल्तानपुरी थाने को सूचना मिली की वाई पॉइंट, हनुमान मंदिर के पास जोंटी गांव के पास नग्न अवस्था में युवती के पड़े होने की सूचना मिली। उसे अस्पताला ले जाया गया तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच पुलिस को पुलिस को बेलेनो कार का नंबर मिल गया। जिसके आधार पर पुलिस कार के मालिक आशुतोष तक पहुंची। आशुतोष से पूछताछ में पता चला कि कार को उनके दोस्त अमित खन्ना व दीपक खन्ना 31 दिसंबर को शाम सात बजे मांगकर ले गए थे। एफआईआर के मुताबिक दुर्घटना की जानकारी आशुतोष को उनके दोस्तों ने दी थी।
पुलिस ने आगे बताया कि दीपक खन्ना कार चला रहे थे। आरोपी मनोज मित्तल ड्राइवर की सीट के बगल में बैठे थे। जबकि अन्य आरोपी मिथुन कुमार और अमित खन्ना कार की पिछली सीट पर थे। बता दें कि मामले में दिल्ली की रोहिणी अदालत ने सोमवार को आरोपी मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications