JNU Students Union Election: अनिश्चितकाल के लिए जेएनयू छात्रसंघ चुनाव स्थगित, क्यों रुकी चुनावी प्रक्रिया?
JNU Students Union Election: जेएनयू चुनाव समिति ने शुक्रवार को छात्रसंघ चुनाव प्रक्रिया को अस्थायी रूप से स्थगित करने की घोषणा की है। चुनाव समिति द्वारा नोटिस जारी करते हुए ये जानकारी दी गई।
दरअसल, JNU में छात्र संघ चुनाव का ऐलान हो गया था। सभी संगठनों ने अपने प्रत्याशियों के नाम का भी ऐलान कर दिया था। प्रचार-प्रसार भी जोड़ो पर चल रही थी। इसी बीच JNU प्रशासन ने चुनाव को अनिश्चितकाल के स्थगित करने का फैसला लिया।

इस वजह से लिया गया फैसला
चुनाव समिति द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि,यूनिवर्सिटी कैंपस में पिछले दो दिनों की घटनाओं के कारण गंभीर सुरक्षा चूक और दुश्मनी का माहौल उत्पन्न हुआ, जिससे चुनाव प्रक्रिया को स्थगित करना पड़ा। इसके साथ ही उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया भी टाल दी गई है।
समिति ने स्पष्ट किया कि, जब तक विश्वविद्यालय प्रशासन और छात्र संगठनों की ओर से उसकी सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जाती, तब तक चुनावी गतिविधियां दोबारा शुरू नहीं होंगी।
ये भी पढ़ें JNU News: प्रोफेसर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, जेएनयू ने किया बर्खास्त, जानिए कौन हैं स्वर्ण सिंह?
JNU कैंपस में तोड़फोड़ की घटना
दरअसल, चुनाव के ऐलान के बाद से ही JNU कैंपस में हिंसा और तोड़फोड़ की कई घटना सामने आ रही थी। AISA-DSF गठबंधन ने शुक्रवार (18 अप्रैल) को ABVP पर आरोप लगाया कि उन्होंने पत्थरबाजी की, बेरिकेड्स तोड़े और चुनाव समिति के सदस्यों का पीछा करते हुए उन्हें यूनियन कार्यालय की छत तक दौड़ा दिया।
चुनाव समिति वाम दलों की कठपुतली- ABVP
दूसरी ओर, ABVP ने जवाब में कहा कि चुनाव समिति संयुक्त वाम दलों की कठपुतली बन चुकी है। उन्होंने अपने बयान में आरोप लगाया कि, वामपंथी संगठनों और उनके समर्थक संस्थानों ने छात्रों के जनादेश से डरकर चुनावी प्रक्रिया को बाधित करने के लिए डर और अस्थिरता का माहौल बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications