बवाल के बाद JNU से छात्र गायब, धरने पर बैठे माता-पिता

देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विवाद के बाद छात्र गायब हो गया है।

नई दिल्ली। देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में विवाद के बाद छात्र गायब हो गया है। इस घटना के बाद से ही कैंपस में तनाव का महौल है साथ ही छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं।

jnu

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश स्थित बदायूं का रहने वाला छात्र नजीब जो स्कूल ऑफ बॉयोटेक्नोलॉजी में पढ़ता है वो गायब हो गया है। वो गायब होने से 15 दिन पहले ही विश्वविद्यालय आया था।

ABVP पर आरोप

वामपंथी छात्र दलों के सदस्यों ने कथित तौ पर कहा कि शुक्रवार रात (14 अक्टूबर) की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सदस्य छात्रों के साथ नजीब की लड़ाई हो गई थी जब वो हॉस्टल में मेस कमेटी के लिए होने वाले चुनाव की कैंपेनिंग कर रहा था।

कहा जा रहा है कि नजीब ने किसी एबीवीपी प्रत्याशी को थप्पड़ भी मारा जिसकी वजह से परिषद के ही अन्य छात्र हॉस्टल आए और छात्र को मारा। भारतीय जनता पार्टी की छात्र इकाई एबीवीपी ने इन आरोपों को खारिज नहीं किया।

चश्मदीद ने कहा...

एक चश्मदीद के अनुसार इस मामले में वामपंथी छात्र दलों के लोगों ने हस्तक्षेप किया और नजीब को सुरक्षित करने के लिए वॉशरूम में लॉक कर दिया। उसे कुछ देर बाद वॉर्डेन की मौजूदगी में बाहर निकाला गया। घटना की अगली सुबह से वो नहीं दिखाई दिया।

कहा जा रहा है कि नजीब ने अपने घर भी फोन किया था लेकिन जब तक वो बदायूं से आते वो गायब हो चुका था।

मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूरे कैंपस में खोजबीन पूरी की जा चुकी है।

साथ ही जेएनयू छात्रसंघ ने नजीब के मामले में कार्रवाई करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात की साथ ही आरोप लगाया कि उस हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को आतंकित किया जा रहा है जहां नजीब रहता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+