VIDEO: होली के बहाने जापानी लड़की के साथ गंदी हरकत, आरोपियों को खोज रही है दिल्ली पुलिस
दिल्ली का एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ नाबालिग लड़के एक जापानी लड़की के साथ दुर्व्यहार करते नजर आए। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

सोशल मीडिया पर होली के मौके पर हुडदंग के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में रंग लगाने के बहाने से महिलाओं और लड़कियों के साथ अभद्र करने की घटनाएं सामने आई है। ऐसा ही एक दिल्ली का वीडियो वायरल हो रहा जिसमें कुछ नाबालिग लड़के एक जापानी लड़की के साथ दुर्व्यहार करते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली से इस मामले में कार्रवाई करने के लिए कहा है।
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार को होली के मौके पर जापानी लड़की के साथ हुए उत्पीड़न पर प्रतिक्रिया दी। मालीवाल ने डीसीडब्ल्यू को इन वीडियो की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया कि, यह पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार हैं। हालांकि कुछ लोग इसे पुराना वीडियो बता रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद जापानी लड़की ने शेयर किया था और बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया। लेकिन अब यह वीडियो कई लोग शेयर कर रहे हैं। जापानी लड़की का यह वीडियो राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, ये लड़की जापान से पहली बार भारत होली खेलने आई थी, लेकिन इसके साथ लड़कों ने छेड़छाड़ की।
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि, एक लड़का बुरी तरह लड़की को पकड़कर उसके दोनों गालों पर रंग लगाता नजर आ रहा है। फिर साइड में खड़ा लड़का जोर से उसके सिर पर अंडा मारता है। इसके बाद एक और लड़का आता है और उस लड़की को पकड़ लेता है और अंडा मारने वाला लड़का जापानी लड़की पर स्प्रे करता है। दूसरा लड़का विदेशी लड़की को बुरी तरह से पकड़ चेहरे पर जबरदस्ती रंग लगा रहा है। इस दौरान लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है और लगातार रंग लगाने के लिए मना करती रहती है। फिर एक लड़का जोर से हैप्पी होली बोलते हुए उसे गलत तरीके से छूता है तो गुस्साई लड़की उसके थप्पड़ मारकर अलग कर देती है।
वीडियो को कई लोगों ने शेयर कर कार्रवाई की मांग की है। एंटी रेप एक्टिविस्ट योगिता भयाना वीडियो को लेकर रहा कि, 'यह देखना कितना दर्दनाक है! मुझे समझ नहीं आता कि माता-पिता अपने लड़कों को कैसे "संस्कार" देते हैं - यह सिर्फ घृणित व्यवहार है। वहीं एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने इस वीडियो को शेयर आरोपी लड़कों को अरेस्ट करने की मांग की है।
इस मामले पर दिल्ली पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि, होली के जश्न के दौरान एक जापानी महिला को कथित तौर पर पुरुषों द्वारा परेशान किए जाने का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पर संज्ञान लिया गया है, अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। महिला के विवरण के लिए दूतावास को ईमेल भेजा गया और वीडियो में दिख रहे पुरुषों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications