Kalkaji Chunav Result 2025: कालकाजी सीट चुनाव परिणाम, CM आतिशी मार्लेना बचा पाएंगी सीट?
Kalkaji Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की सबसे हॉट VIP सीटों में कालकाजी भी शामिल है। यहां पर दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा-कांग्रेस ने भी दिग्गजों को मैदान में उतार रखा है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.44 प्रतिशत रहा है। दिल्ली को मुख्यमंत्री देने वाली सीट कालकाजी सीट पर 54.59 प्रतिशत रहा है।
कालकाजी सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली चुनाव परिणाम, प्रवेश वर्मा vs केजरीवाल vs संदीप दीक्षित कौन जीतेगा?

कालकाजी विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Kalkaji)
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वीआईपी सीट कालकाली में इस बार मुकाबला त्रिकोणीय है। भाजपा, आप और कांग्रेस तीनों ने ही यहां से दिग्गज नेता को मैदान में उतारा है। आप की आतिशी मार्लेना दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री हैं जबकि भाजपा के रमेश बिधूड़ी वकालत से राजनीति में आए और भाजपा से सांसद बने।
इस बार के चुनाव में रमेश बिधूड़ी को भाजपा का कथित सीएम फेस भी माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस की अलका लांबा छात्र राजनीति से आई हैं। 20 साल कांग्रेस में रहने के बाद 2013 में आम आदमी पार्टी में आईं। साल 2015 में अलका लांबा चांदनी चौक से आप विधायक बनीं और अब दिल्ली चुनाव 2025 से फिर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।
कालकाजी सीट उम्मीदवार (kalkaji seat candidate)
1. आप की आतिशी मार्लेना (APP Atishi Marlena)
2. भाजपा के रमेश बिधूड़ी (BJP Ramesh Bidhuri)
3. कांग्रेस की अलका लांबा (INC Alka Lamba)
कालकाजी विधायकों की सूची (kalkaji Result and MLA List)
1993 पूर्णिमा सेठी भारतीय जनता पार्टी
1998 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 सुभाष चोपड़ा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 हरमीत सिंह कालका शिरोमणि अकाली दल
2015 अवतार सिंह आम आदमी पार्टी
2020 आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी
| दिल्ली चुनाव 2025: महत्वपूर्ण आंकड़े | |
|---|---|
| 1 | कुल सीटें - 70 |
| 2 | बहुमत का आंकड़ा - 36 |
| 3 | कुल उम्मीदवार - 699 |
| 4 | मतदान केंद्र - 13,766 |
| 5 | कुल मतदाता - 1.56 करोड़ |
| 6 | कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.44 |
यह भी पढ़ें- kalkaji Seat: दिल्ली चुनाव 2025 में कालकाजी सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले में फंसीं CM आतिशी मार्लेना












Click it and Unblock the Notifications