जहांगीरपुरी हिंसाः मोहम्मद अंसार का अपराध से रहा है पुराना नाता, जुए और अवैध शराब का करता है काम

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य साजिशकर्ताओं में एक मोहम्मद अंसार को लेकर सोशल मीडिया से लेकर खबरों की दुनिया तक खूब चर्चा हो रही है। हिंसा के मामले में गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के दौरान मोहम्मद अंसार ने फिल्म पुष्पा की झुकेगा नहीं वाला इशारा करते हुए खूब वायरल हो रहा है। मोहम्मद अंसार का अपराध से काफी पुराना नाता रहा है। साल 2009 में दिल्ली पुलिस ने पहली बार अवैध हथियार रखने में मामले में गिरफ्तार किया था।

jahangirpuri violence mohammad ansar arrested many times

Recommended Video

    Jahangirpuri Violence: AAP MLA Atishi ने मुख्य आरोपी Ansar को बताया BJP का नेता | वनइंडिया हिंदी

    सोशल मीडिया पर अंसार का बीएमडब्ल्यू के साथ शराब और गहनों के साथ की तस्वीरें सामने आई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंसार कबाड़ी का काम करता है। अंसार का पांच मंजिला मकान भी है। अंसार को लेकर पुलिस के डोजियर में बताया गया है कि वह इलाके में अवैध शराब और जुआ रैकेट चलाता है। अंसार को पुलिस ने कई बार गिरफ्तार किया है। 2009 के बाद साल 2013 में उसे नशे की हालत में एक महिला के घर में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

    अंसार पर महिला को पर चोट पहुंचाने, आपराधिक धमकी देने और एक महिला की शील भंग करने का मामला दर्ज किया गया था। मोहम्मद अंसार को महंगी कार और सोने का काफी शौक है। सोशल मीडिया पर अंसार की मोटी गोल्ड चेन, कई अंगूठियां पहने तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। इसके अलावा अंसार को महंगी कारों का भी शौक है।

    सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी ही तस्वीर में अंसार बीएमडब्ल्यू कार के साथ दिखाई दे रहा है। फोटो में अंसार बीएमडब्ल्यू कार के बोनट पर एक पैर रखे हुए हैं। पुलिस ने टीओआई को बताया कि अंसार जुआ सर्किट में जाना जाता था। एक पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया, जुए का रैकेट चलाने के साथ ही साथ-साथ खुद भी जुआ खेलता है। अंसार के खिलाफ तीन बार जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+