सीएम केजरीवाल के निर्देश पर मंत्री ने किया औषधालय का औचक निरीक्षण, दवाइयों की कमी तुरंत पूरी करने का दिया आदेश
दिल्ली में स्वाथ्स्य व्यवस्था बेहतर हो इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार प्रयासरत है। इसके अलावा केजरीवाल सरकार द्वारा संचालित अस्पतालों और औषधालयों में व्यवस्था चाक-चौंबद रहे, इसको लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सजग रहते हैं और आए दिन औचक निरीक्षण करवाते रहते हैं।

बुधवार को सीएम केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भराद्वाज ने डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में दिल्ली सरकार के औषधालय का औचक निरीक्षण किया । स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के बाद बताया कि हमें औषधालय में दवाइयां की कमी नजर आई, तत्काल प्रभाव से दवाइयों की उपलब्धता का निर्देश जारी किया गया ताकि औषधालय में दवाईयों की कोई कमी ना रहे।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी और बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उन्होंने उक्त सरकारी औषाधालय का निरीक्षण किया।
माननीय मुख्यमंत्री @ArvindKejriwal जी के निर्देश पर आज डीडीए फ्लैट्स कालकाजी में दिल्ली सरकार के औषधालय का औचक निरीक्षण किया ।
हमें औषधालय में दवाइयां की कमी नजर आई, तत्काल प्रभाव से दवाइयों की उपलब्धता का निर्देश जारी किया गया ताकि औषधालय में दवाईयों की कोई कमी ना रहे । pic.twitter.com/VA4XFPdAYf
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) November 22, 2023












Click it and Unblock the Notifications