दिल्ली में ब्लैक फंगस के मरीज का प्राइवेट अस्पाल में होगा फ्री इलाज, इस स्कीम के तहत मिलेगा लाभ

नई दिल्ली, जुलाई 28। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ब्लैक फंगस के मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में फ्री में इलाज देने की घोषणा की है। दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली आरोग्य कोष की कैशलेस स्कीम में ब्लैक फंगस बीमारी को भी शामिल कर लिया है, जिसके बाद अब ब्लैक फंगस के मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भी अपना इलाज करा सकेंगे।

Arvind kejriwal

दिल्ली के नागरिक को ही मिल पाएगी ये सुविधा

सरकारी की घोषणा के मुताबिक, अगर किसी सरकारी अस्पताल में ब्लैक फंगस मरीज को 7 दिन से अधिक की वेटिंग मिल रही है तो वो मरीज अपनी सर्जरी के लिए दिल्ली सरकार के पैनल में शामिल प्राइवेट अस्पताल में जा सकता है, लेकिन इस योजना का लाभ लेने के लिए दिल्ली का नागरिक होना अनिवार्य है। इसके अलावा मरीज के पास दिल्ली का वोटर कार्ड होना चाहिए।

दिल्ली में बढ़ गया ब्लैक फंगस का कहर

Recommended Video

    Arvind Kejriwal ने Doctors को Padma Awards दिलाने की चलाई मुहिम, जनता से मांगे नाम | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि ब्लैक फंगस बीमारी कोरोना से रिकवर हुए मरीजों में देखने को मिलती है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान देश में ब्लैक फंगस के मरीज बहुत तेजी से बढ़े थे। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में तो इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों के लिए अलग से वॉर्ड बना दिया गया था। इस बीमारी में मरीज की आंख में इन्फेक्शन हो जाता है, जिसका ऑपरेशन होता है और अगर समय पर इलाज ना हो तो आंख की रोशनी तक जा सकती है।

    सरकारी अस्पतालों में बढ़ रहा था मरीजों का लोड

    दिल्ली में ब्लैक फंगस के बढ़ते मरीजों की वजह से सरकारी अस्पतालों में इसके ऑपरेशन के लिए मरीजों को बहुत लंबा इंतजार करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार ने ये फैसला लिया है, ताकि किसी मरीज की जान ना जा सके। सरकार की घोषणा के बाद अब सरकारी अस्पतालों में जिन मरीजों को 7 दिन बाद की तारीख मिल रही है वो पैनल वाले प्राइवेट अस्पतालों में ऑपरेशन करा सकेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+