दिल्ली-NCR में कभी भी बरस सकते हैं काले बादल, एयर क्वालिटी में आई गिरावट

नई दिल्ली, 2 अक्टूबर। दिल्ली-एनसीआर के आसमान में काले-घने बादल छाने लगे है, उम्मीद जताई जा रही है कि आज (शनिवार) कई इलाकों में लोगों को बारिश की बौछार का सामना करना पड़ सकता है। सुबह तक आसमान साफ रहने के बाद दिल्ली के कुछ इलाकों में बादल छाने लगे, हालांकि अभी कहीं-कहीं धूप खिली हुई है। दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से बारिश की आशंका जताई जा रही है।

Recommended Video

    Weather Update: अब चक्रवाती Cyclone Shaheen का खतरा, 3 की मौत, इन राज्यों में अलर्ट | वनइंडिया हिंदी
    दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा

    दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदा बांदी की भविष्यवाणी की जो रविवार तक जारी रहेगी। आईएमडी के मुताबिक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम के आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। 2 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    सितंबर में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

    सितंबर में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश

    इससे पहले पिछले महीने सितंबर में सफदरजंग वेधशाला (जहां के आंकड़ों को शहर के लिए आधिकारिक मानक माना जाता है) में कुल 413.3 मिमी बारिश दर्ज की थी। वहीं 2 सितंबर को सबसे अधिक 117.7 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पिछली बारिश के बाद से ही दिल्ली-एनसीआर वालों को वर्षा का बेसब्री से इंतजार है।

    57 साल का रिकॉर्ड टूटा

    57 साल का रिकॉर्ड टूटा

    आपको बता दें कि सफदरजंग वेधशाला में पिछले 57 वर्षों में पूरे मानसून के मौसम में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई। विविन्न मौसम विभाग केंद्रों में दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में सितंबर के महीने में सामान्य (115.6 मिमी) के मुकाबले औसतन 232.1 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह सितंबर महीने में हुई सबसे अधिक बारिश के साथ-साथ पूरे मानसून के मौसम में सबसे ज्यादा रही।

    मौसम विभाग का ग्रीन अलर्ट

    मौसम विभाग का ग्रीन अलर्ट

    इस सीजन में, दिल्ली में सामान्य 585.5 मिमी के मुकाबले 745.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भी हल्की बारिश दर्ज की गई थी। आईएमडी ने बारिश को देखते हुए शहर के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है और सुझाव दिया है कि मौसम और खराब हो सकता है, जिससे दिन-प्रतिदिन की गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।

    वायु गुणवत्ता हुई खराब

    वायु गुणवत्ता हुई खराब

    इस बीच दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) पर भी असर देखने को मिला है। कई इलाकों में एक्यूआई 'अनहेल्थी श्रेणी' में गिरना शुरू हो गया है। शनिवार को आनंद विहार में एक्यूआई 129, मंदिर मार्ग - 156, नोएडा - 129 दर्ज किया गया, जो सभी सांस की बीमारी संबंधित लोगों के लिए हानिकारक श्रेणी के अंतर्गत आता है। वहीं, आरके पुरम और नोएडा सेक्टर 116 जैसे कुछ स्थानों में 'मध्यम श्रेणी' एक्यूआई दर्ज किया गया।

    यह भी पढ़ें: बेमौसम बारिश से जिन किसानों का हुआ नुकसान, उन्हें मिलेगा मुआवजा- दुष्यंत चौटाला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+