दिल्ली आईआईटी के हॉस्टल की छात्राओं के पहनावे को लेकर आया ऐसा फरमान, हो सकता है विवाद
आईआईटी दिल्ली के हिमाद्री महिला हॉस्टल की ओर से हाउस डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी करके ये आदेश दिया है। 'हाउस डे' संस्थान की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यक्रम है।
नई दिल्ली। दिल्ली आईआईटी के एक महिला हॉस्टल में छात्राओं को खास आदेश जारी किया गया है। हिमाद्री हॉस्टल की रहने वाली छात्राओं के पहनावे को लेकर एक नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस में कहा गया है कि हाउस डे के दिन छात्राएं पूरा शरीर ढंकने वाले वेस्टर्न या फिर भारतीय ड्रेस पहनें। इस नोटिस में हॉस्टल के वॉर्डन का हस्ताक्षर है। हॉस्टल की ओर से सामने आए इस नोटिस पर विवाद भी हो सकता है।

हॉस्टल के नोटिस पर वार्डन का हस्ताक्षर
आईआईटी दिल्ली के हिमाद्री महिला हॉस्टल की ओर से हाउस डे के मौके पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर नोटिस जारी करके ये आदेश दिया है। 'हाउस डे' संस्थान की ओर से आयोजित वार्षिक कार्यक्रम है। इसमें हॉस्टल के छात्र-छात्राएं तो शामिल होती हैं साथ ही मेहमान भी हॉस्टल में पहुंचते हैं। करीब एक घंटे का ये कार्यक्रम 20 अप्रैल को आयोजित होगा। हिमाद्री हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं को लेकर ये नोटिस जारी की गई। इस नोटिस पर विवाद भी हो सकता है।
वार्डन की ओर से जारी इस नोटिस को छात्रों के एक ग्रुप 'पिंजरा तोड़' की ओर से शेयर किया गया। ये ग्रुप विश्वविद्यालय, छात्रावास और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं के भेदभावपूर्ण नियमों के खिलाफ आवाज उठाते हैं। हॉस्टल की ओर से जारी किए गए नोटिस पर इस ग्रुप ने आवाज बुलंद की है। उन्होंने पूछा है कि आखिर हमारे संस्थान को इस तरह के नोटिस की जरूरत क्यों पड़ी? बता दें कि आईआईटी दिल्ली में लड़कियों के लिए दो हॉस्टल हिमाद्री और कैलाश हैं। हिमाद्री हॉस्टल में रहने वाली बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने बताया कि ये पहली बार है जब इस तरह का नोटिस हॉस्टल की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले हमें मौखिक तौर पर पूरा शरीर ढंकने वाले कपड़े पहनने के लिए कहा जाता था। हालांकि ये पहली बार है जब इस तरह से लिखित में नोटिस जारी किया गया है। वहीं हॉस्टल की एक पूर्व छात्रा जो उसी हॉस्टल में रहती हैं उन्होंने बताया कि छात्राओं को लेकर ऐसे निर्देश अकसर सामने आते रहते हैं लेकिन कोई भी इसका पालन नहीं करता है। अगर कोई इन निर्देशों को पालन नहीं करता है तो उन्हें सजा भी नहीं दी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications