रोहिंग्या-बांग्लादेशी दिल्ली कैसे पहुंच रहे हैं; सौरभ भारद्वाज ने केंद्र से पूछा तीखा सवाल
Delhi News: दिल्ली विधानसभा का सत्र शुक्रवार को हंगामेदार रहा। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता पर करारा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता बताएं कि रोहिंग्या सीधे दिल्ली तक कैसे पहुंच रहे हैं क्योंकि देश की सीमा पर उन्हें रोकने की जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 'आप' सरकार राष्ट्रीय राजधानी में रोहिंग्या घुसपैठियों को बसाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में प्रदेश में कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया है। इस पर बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में एनआरसी लागू होना चाहिए। सौरभ भारद्वाज ने जवाब देते हुए कहा, 'अखबारों में जिन गैंगस्टर के नाम रोज छपते हैं, जिनका नाम अरविंद केजरीवाल ने लिया है, उसमें से कौन बांग्लादेशी-रोहिंग्या हैं, वह उसकी लिस्ट दें। अगर रोहिंग्या और बांग्लादेशी गैंगस्टर हैं, तो विजेंद्र गुप्ता को शर्म से डूबकर मर जाना चाहिए। दिल्ली की कानून-व्यवस्था और देश की सीमा की सुरक्षा केंद्र सरकार के पास है। ऐसे में देश में इस तरीके के लोग कैसे घुस जा रहे हैं।

बीजेपी नेता ने लगाया आरोप
बता दें कि बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी वोट के लिए रोहिंग्या मुसलमानों को पनाह दे रही है। इस पर पलटवार करते हुए मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा, वह बताएं कि बांग्लादेशी हवा में उड़कर आ रहे हैं क्या? या उनके लोग बार्डर पर पैसे खाकर बैठे हैं? उनको बताना चाहिए कि बांग्लादेश और म्यांमार से रोहिंग्या सीधे दिल्ली के अंदर कैसे आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications