हिट एंड रन मामला: दिल्ली पुलिस ने रिटायर्ड IAS ऑफिसर और 27 वर्षीय बेटे को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 फरवरी। दिल्ली पुलिस ने एक हिट एंड रन मामले में शुक्रवार को पूर्व आईएएस अफसर के 27 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। घटना दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश -1 इलाके की है जहां एक तेज रफ्तार कार ने राहगीर को जोरदार टक्कर मार दी थी। इस मामले में कथित रूप से पूर्व आएएस अफसर को भी गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने अपने बेटे और उसके द्वारा किए गए गुनाह को छिपाने की कोशिश की। रिटायर्ड आईएएस का बेटा अभी लॉ की पढ़ाई कर रहा है।

Hit and run case Delhi Police arrests handcuffs IAS officer and 27-year-old son

लड़के की पहचान राज सुंदरम के रूप में हुई है जो एक प्रमुख निजी विश्वविद्यालय का कानून का छात्र है। पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें सुंदरम अपनी नई खरीदी गई फॉक्सवैगन को बहुत तेज रफ्तार से चलाता नजर आ रहा है। वहीं, राहगीर को टक्कर मारने के बाद उसने गाड़ी नहीं रोकी जिससे पीड़ित भी लगभग 200 मीटर तक बोनट पर घसीटता हुआ सीसीटीवी में रिकॉर्ड किया। सोशल मीडिया पर भी घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें आरोपी एक्सीडेंट के बाद मौके से कार लेकर फरार होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: केजरीवाल सरकार का संकल्प, दिल्ली को बनाना है 'ई-व्हीकल कैपिटल', दफ्तरों में होगा चार्जिंग स्टेशन

डीसीपी (दक्षिण जिला) बनिता मैरी जयकर ने कहा, 'शुरुआत में तेज गति से गाड़ी चलाने और गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर नई धाराएं जोड़ी गई हैं। आरोपी को गुरुग्राम के ली मेरिडियन होटल के बाहर गिरफ्तार किया गया था और आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 308 (गैर इरादतन हत्या) और 212 (शरण) के तहत अन्य आरोपों पर कार्रवाई की गई है। घटना मंगलवार शाम करीब छह बजे की है जब 37 वर्षीय कारोबारी आनंद विजय मंडेलिया कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के परिवार ने कहा कि उसके सिर पर कई चोटें आई हैं और उन्हें साकेत मैक्स अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+