सात मोहल्ला क्लीनिक पर Saurabh Bhardwaj ने की कार्रवाई, हटाए गए डॉक्टर्स और कर्मचारी
Saurabh Bhardwaj: अरविंद केजरीवाल सरकार ने मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए पूरी दिल्ली 500 मोहल्ला क्लीनिक (Mohalla Clinics) खोले हुए हैं। लेकिन, अब इन क्लीनिकों में लापरवाही की शिकायत सरकार तक पहुंचने लगी हैं।
शिकायत मिलने के बाद स्वास्थ्यमंत्री सौरभ भारद्वाज ने 7 मोहल्ला क्लीनिक की जांच कराई तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने डॉक्टर्स और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया।

डॉक्टर्स और कर्मचारियों को हटाए जाने की जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले कई दिनों ऐसी शिकायत सामने आ रही थी कि डॉक्टर्स देरी से आते हैं।
लोगों से मिली शिकायत के बाद स्वास्थ्य मंत्री ने सात मोहल्ला क्लीनिक में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों के हाजिरी की जांच कराई। जिसमें यह मामला निकलकर सबके सामने आया, जिसके बाद ऐसे डॉक्टर्स और कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की है।
उन्होंने बताया कि यह लोग बायोमैट्रिक सिस्टम में छेड़छाड़ कर अपनी हाजिरी सुबह 8 बजे या उसके आसपास लगा कर सरकार को चकमा दे रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सौरभ भारद्वाज ने बताया कि डॉक्टरों और कर्माचारियों के ड्यूटी पर देर से आने के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामने करना पड़ रहा था।
Recommended Video
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन मोहल्ला क्लीनिक में लोगों को मुफ्त इलाज, मुफ्त दवाइयां दी जाती हैं।
कहा कि क्लीनिक के नियम अनुसार डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों को सुबह आठ बजे पहुंचना होता है और दोपहर दो बजे तक क्लीनिक में मौजूद रहना अनिवार्य होता है।












Click it and Unblock the Notifications