दिल्ली मेट्रो में पॉकेटमारी में पुलिस और चोरों की मिलीभगत का खुलासा, हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि पॉकेटमार महिलाओं के गैंग से एक हेड कॉन्स्टेबल कोई चीज ले रहा था। इस मामले में अन्य पुलिसवालों की तलाश चल रही है।

दिल्ली। सीसीटीवी फुटेज में एक हेड कॉन्स्टेबल, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन पर महिलाओं के पॉकेटमार गैंग से कोई अनजानी चीज लेते पकड़ा गया जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उसे सस्पेंड कर दिया है। पॉकेटमार महिलाओं के इस गैंग का पर्दाफाश सीआईएसएफ ने किया था। एक एनआरआई महिला ने मेट्रो में जेवरों से भरे बैग की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी जांच में इन महिला पॉकेटमारों को पुलिस ने पकड़ा था। जिस दिन जेवरों की चोरी की गई थी, उसी दिन हेड कॉन्स्टेबल महिला पॉकेटमारों के साथ देखा गया था। Read Also: दिल्ली: एक सेल्फी की मदद से पकड़ी गई मेट्रो ट्रेन में 22 लाख के जेवर की चोरी

delhi metro

इस मामले में पुलिस विस्तृत जांच कर रही है कि इस तरह की चोरी में कोई और पुलिसवाला तो सहयोग नहीं कर रहा। इसके लिए पुलिस ने मेट्रो की सुरक्षा में लगे सीआईएसएफ से और फुटेज शेयर करने को कहा है। इस बारे में पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'फुटेज में दिख रहे हेड कॉन्स्टेबल की पहचान की गई। हलांकि उसका चेहरा फुटेज में स्पष्ट नहीं था फिर भी उसे हम पहचानने में कामयाब रहे। उसको सस्पेंड कर दिया गया है। इसके विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अगर किसी और पुलिसकर्मी के इस रैकेट में शामिल होने के बारे में पता चलेगा तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।'

22 लाख के जेवर चोरी मामले में 13 दिसंबर को 6 महिलाओं के एक गैंग को सीआईएसएफ ने पकड़ा था। जिस एनआरआई महिला ने जेवर चोरी की खबर लिखाई थी, उन्होंने मेट्रो में एक सेल्फी ली थी जिसमें गैंग की एक महिला ठीक उनके पीछे खड़ी थी। इस सेल्फी में दिख रही महिला को सीआईएसएफ ने पकड़ा और मेट्रो में चोरी को अंजाम देनेवाली बाकी 5 महिलाओं को भी पकड़ लिया गया। सीसीटीवी के दो क्लिप में महिलाओं से कोई सामान लेकर जेब में रखते हुए हुए इस हेड कॉन्स्टेबल को देखा गया। सीआईएसएफ ने पॉकेटमारों से दिल्ली पुलिस की मिलीभगत का शक जताया है। Read Also: दिल्‍ली मेट्रो के ये 10 स्‍टेशन 1 जनवरी से हो जाएंगे कैशलेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+