दिल्ली मेट्रो के ये 10 स्टेशन 1 जनवरी से हो जाएंगे कैशलेस
DMRC ने अपने एक बयान में कहा है कि इन स्टेशनों पर 1 जनवरी 2017 से नकदी लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। इसका मतलब यह हुआ कि यहां आप कैश रुपये देकर काउंटर से टिकट नहीं खरीद सकेंगे।
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार अब कैशलेश की तरफ बढ़ रही है। सरकार के इस ऐलान के बीच दिल्ली मेट्रो के 10 रेलवे स्टेशन 1 जनवरी से पूरी तरह कैशलेश होने जा रहे हैं। सीधे शब्दों में कहें तो इन 10 स्टेशनों पर अब स्मार्ट कार्ड या ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ही टिकट खरीदा जा सकेगा।

ये हैं वो 10 मेट्रो स्टेशन
रोहिणी ईस्ट
रोहिणी वेस्ट
एमजी रोड
मयूर विहार फेज 1
निर्माण विहार
तिलक नगर
जनकपुरी वेस्ट
नोएडा सेक्टर 15
नेहरू प्लेस
कैलाश कालोनी
DMRC ने अपने एक बयान में कहा है कि इन स्टेशनों पर 1 जनवरी 2017 से नकदी लेनदेन पूरी तरह बंद कर दिया जायेगा। इसका मतलब यह हुआ कि यहां आप कैश रुपये देकर काउंटर से टिकट नहीं खरीद सकेंगे।
ऐसा कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की ओर से नोटबंदी हो रही परेशानियों की 50 दिनों की मियाद करीब आने के मद्देनजर, लोगों की कैश पर निर्भरता कम करने के लिए DMRC ने कोशिशें तेज कर दी हैं।

Click it and Unblock the Notifications