दिल्ली के होलंबी कला में खेत से मिले 7-8 ग्रेनेड, संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली के होलंबी कला में खेतों से 7 से 8 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

राजधानी दिल्ली के होलंबी कला मेट्रो विहार इलाके में 7-8 ग्रेनेड बरामद होने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।
दिल्ली के होलंबी कला में खेत में छिपाकर रखे गए 7 से 8 देसी ग्रेनेड बरामद किए गए। इस मामले को लेकर पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। साथ ही संदिग्धों की संख्या कितनी है। ये अभी जानकारी नहीं हो सकी है। साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुलाकर और बमों की खोज की जा रही है।
आपको बता दें कि 12 जनवरी को दो खालिस्तानी आतंकियों को पकड़ा गया था। ये जहांगीर पुरी इलाके में भस्वा डेयरी के पास किराए के मकान में छिपे हुए थे। साथ ही इनके पास दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए थे।
ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु का विवादित बयान, कहा- UPSC के माध्यम से नियुक्त कई अधिकारी हैं डकैत









Click it and Unblock the Notifications