केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु का विवादित बयान, कहा- UPSC के माध्यम से नियुक्त कई अधिकारी हैं डकैत
केंद्रीय मंत्री विश्वेश्वर टुडु एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीएससी के जरिए नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं।

केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। उन्होंने एक जन सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यूपीएससी के जरिए नियुक्त कई अधिकारी डकैत हैं।
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु का एक विवादित बयान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के जरिए नियुक्त अधिकारियों को डकैत बता दिया है।
जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडु बलियापाल में एक सरकारी स्कूल के स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इस दौरान उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे लगता था कि जिन्हें यूपीएससी के माध्यम से नियुक्त किया जाता है। वे सबसे अधिक जानकर लोग होते हैं और हमेशा उच्च पदों पर बैठते हैं। लेकिन अब मुझे लगता है कि जो लोग वहां से पास होकर निकले हैं उनमें से ज्यादातर डकैत हैं।
इसके साथ ही आगे बोलते हुए बिश्वेश्वर टुडु बोलते हैं कि मै 100 फीसदी ये नहीं कहता , लेकिन उनमें से कई डकैत (अधिकारियों के लिए) हैं। साथ ही उन्होंने सिस्टम पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि एक चिकन चोर को सजा दी जा सकती हैं। लेकिन जो अधिकारी खनिज माफिया चलाते हैं उन्हें छुआ नहीं जा सकता है क्योकि सिस्टम उनकी रक्षा करता है।
वहीं, शिक्षा प्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षित लोगों के होने के बावजूद भी हमारा समाज भ्रष्टाचार और अन्याय में शिक्षा प्रणाली में नैतिकता की कमी और आध्यात्मिक शिक्षा के अभाव के कारण डूबा हुआ है।
ये मामला पहली बार नहीं है जब केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु विवादों में आए हों इससे पहले वो साल 2021 में एक अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर सुर्खियों में आए थे।
ये भी पढ़ें: IMA ने किया कोरोना केस बढ़ने पर बड़ा खुलासा, इन तीन कारणों को बताया जिम्मेदार












Click it and Unblock the Notifications