Greater Kailash Chunav Result 2025: ग्रेटर कैलाश सीट चुनाव परिणाम, आप के सौरभ भारद्वाज Vs भाजपा की शिखा राय
Greater Kailash Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की VIP सीट ग्रेटर कैलाश से एक बार फिर आप सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज मैदान में हैं। उनको बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय और कांग्रेस के गर्वित सिंघवी कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री होने के साथ ही आम आदमी पार्टी के प्रमुख चेहरे माने जाते हैं। इसलिय, ये सीट AAP के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। वहीं ग्रेटर कैलाश की सीट पर 54.5 प्रतिशत रहा है। ग्रेटर कैलाश सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें- Babarpur Chunav Result 2025: बाबरपुर सीट चुनाव परिणाम, क्या मंत्री गोपाल राय बचा पाएंगे सीट?

ग्रेटर कैलाश विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections, 2025: Greater Kailash)
दिल्ली के पॉश इलाके में से एक माने जाने वाले ग्रेटर कैलाश की सीट पर आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज जोरदार तरीके से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं बीजेपी उम्मीदवार शिखा राय भी उन्हें कड़ी टक्कर देती हुईं नजर आ रही हैं।ग्रेटर कैलाश नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती को बड़े वोटों के अंतर से हराया था।
ग्रेटर कैलाश सीट उम्मीदवार (Greater Kailash seat candidate)
1. आप से सौरभ भारद्वाज (AAP Saurabh Bharadwaj )
2. भाजपा से शिखा राय (BJP Shikha Rai)
3. कांग्रेस से गर्वित सिंघवी (Congress Garvit Singhvi)
ग्रेटर कैलाश विधायकों की सूची (Greater Kailash Result and MLA List)
2008 बीजेपी के विजय कुमार मल्होत्रा (Vijay Kumar Malhotra BJP)
2013 AAP के सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj)
2015 AAP के सौरभ भारद्वाज
2020 AAP के सौरभ भारद्वाज












Click it and Unblock the Notifications