तीन गुना बढ़ेगा राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति का वेतन, जानिए कितनी होगी नई सैलेरी

आगामी संसद सत्र में लग सकती है मुहर।

नई दिल्ली। केंद्र सरकार राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपालों के वेतन में बढ़ोतरी करने जा रही है। 2008 के बाद सरकार ने राष्ट्रपति के वेतन में बढोतरी का फैसला किया है।

parban

सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू हो जाने के बाद कैबिनेट सचिव से भी कम तनख्वाह पा रहे राष्ट्रपति की सैलरी में अब 200 फीसदी से भी ज्यादा की बढ़ोतरी होने जा रही है। उपराष्ट्रपि और राज्यपालों की तनख्वाहों में भी तीन गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी होगी।

गृह मंत्रालय इस संबंध में कैबिनेट के सामने अक प्रस्ताव रखने जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि कैबिनेट राष्ट्रपति के वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को सहमति दे देगी। जिसके बाद इसे संसद से मंजूरी मिलनी बाकी रहेगा। संसद के आगामी शीत सत्र में इसे मंजूरी भी मिल सकती है।

इससे पहले 2008 में बढ़ी थी सैलरी

इस समय राष्ट्रपति को 1.50 लाख रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है। जबकि उपराष्ट्रपति को 1.25 लाख और राज्यपाल को 1.10 लाख प्रतिमाह मिलते हैं।

राष्ट्रपति को सैलेरी में बढोतरी के बाद 5 लाख प्रतिमाह हो जाएगी। उपराष्ट्रपति को इस प्रस्ताव को पास होने के बाद 3.5 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

इससे पहले 2008 में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यपाल के वेतन में वृद्धि की गई थी। 2008 से पहले राष्ट्रपति को 50,000, उपराष्ट्रपति को 40,000 जबकि राज्यपाल को 36,000 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+