स्कूलों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की SOP, इन बातों का रखना होगा ध्यान
10वीं-12वीं के छात्रों के लिए दिल्ली सरकार ने जारी की एसओपी, इन बातो का रखना होगा ध्यान
नई दिल्ली, 9 अगस्त: राजधानी दिल्ली में 10-12वीं के छात्रों के लिए स्कूल खुलना गए हैं। दसवीं और बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं अभी नहीं चलेंगी लेकिन वे बोर्ड परीक्षा से जुड़े काम, काउंसलिंग और प्रैक्टिकल के लिए स्कूल जा सकते हैं। इसको लेकर दिल्ली सरकार ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। एसओपी में स्कूलों, छात्रों, अध्यापकों, छात्रों के अभिभावकों को लेकर बताया गया है।

दिल्ली सरकार की एसओपी में एडमिशन, काउंसिलिंग और प्रैक्टिकल के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के स्कूलों जाने के लिए सबसे अहम ये है कि कोई भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी, जिसे बुखार है या कोरोना का लक्षण है, उसको स्कूल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। स्कूल के गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग होगी। स्कूल, लैब और क्लासरूम के गेट पर सेनेटाइजेशन रखना जरूरी होगा। साथ ही सभी को मास्क पहनना अनिवार्य होगा। साथ ही दूरी का ख्याल भी रखना होगा।
एसओपी के मुताबिक, कोई छात्र, अध्यापक या कर्मचारी अगर कंटेनमेंट जोन में है, तो उसे विद्यालय आने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा छात्रों को अभिभावक की इजाजत भी स्कूल जाने के लिए लेनी होगी। स्कूल हेड को ये सुनिश्चित करना होगा।
आज से ही खुले हैं स्कूल
दिल्ली में कोरोना वायरस के नए मामले लगभग काबू होने के बाद 10वीं और 12वीं के छात्रों के स्कूल खोलने का फैसला दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की रविवार को हुई बैठक में लिया गया है। डीडीएमए की ओर से कहा गया है कि 10वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को नौ अगस्त से एडमिशन, काउंसलिंग, गाइडेंस और बोर्ड परीक्षा के लिए प्रैक्टिकल गतिविधियों के लिए स्कूल आने की इजाजत होगी। हालांकि अभी पढ़ाई ऑनलाइन कक्षाओं के जरिए ही होगी। शिक्षण उद्देश्यों के लिए स्कूल, कोचिंग सेंटर और कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे।
बता दें कि देश में बीते साल मार्च में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद स्कूलों को बंद किया गया था। इसके बाद से ज्यादातर स्कूल कॉलेज बंद ही चल रहे हैं। बोर्ड परीक्षाएं भी कोरोना के चलते नहीं हो सकी थीं। अब जबकि कोरोना के मामले काफी कम हो गए हैं तो कई राज्य सरकारें फिर से स्कूलों को खोल रही हैं। हालांकि अभी भी पहले की तरह से कक्षाएं शुरू नहीं हुई हैं। स्कूलों को कई तरह के नियमों के साथ ही खोला जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications