'अडानी और संसद से ध्यान भटकाने को सरकार ऐसा कर रही', राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई पर बरसी कांग्रेस
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी सरकार जानबूझकर प्रतिशोध की राजनीति कर रही है। सरकार जानबूझकर यह कार्रवाई कर रही है। लोगों को ध्यान भटकाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है।

Rahul Gandh Delhi Police: दिल्ली पुलिस आज यानी रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची। विशेष पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम राहुल गांधी के घर पर धावा बोला। दिल्ली पुलिस राहुल गांधी से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 'यौन उत्पीड़न' पीड़ितों पर दिए गए भाषण के मामले में पूछताछ करने आई। इसको लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बीजेपी पर हमला किया। अभिषेक मनु सिंघवी, जयराम रमेश और अशोक गहलोत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के वक्तव्य को लेकर दिल्ली पुलिस ने 16 मार्च को सवालों के जवाब पूछने के लिए नोटिस दिया था। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा 4000 किलोमीटर तक चली थी। 140 दिनों तक यह यात्रा चली थी। इस दौरान अगर कोई अपनी समस्या बताते हैं तो कैसे याद रहेगा। कौन कहां और क्या समस्याएं बताईं। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह राजनीतिक प्रतिशोध है। यह धमकी की राजनीति नहीं है तो और क्या है।
Recommended Video

45 दिनों के बाद दिल्ली पुलिस जगी है। यह मामला जम्मू-कश्मीर में दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर है, जो उन्होंने 45 दिनों पहले दिया था। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता इस तरह के प्रश्न आज तक किसी राजनेता से पूछा गया हो। इसकी हम भर्त्सना करते हैं। सरकार द्वारा हमारे साथ उत्पीड़न, धमकी और प्रतिशोध किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। मुख्य मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने को लेकर यह किया जा रहा है। अडानी मामले से ध्यान और पार्लियामेंट से ध्यान भटकाने के लिए सरकार ऐसा कर रही है।
राहुल गांधी ने अपने जवाब में कहा कि वह अगले 8-10 दिनों में इसकी विस्तृत जानकारी देंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने नोटिस मिलने पर पुलिस से यह सवाल किया है कि क्या कभी सत्ता पार्टी की ओर से इस तरह का अभियान किया गया हो और उस अभियान से जुड़े नेता से इस तरह के सवाल पूछे गए हैं। यही नहीं राहुल गांधी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि पुलिस की इस कार्रवाई का उनके द्वारा संसद में उठाए गए सवालों, संसद के बाहर उठाए गए सवालों और अडानी सहित तमाम मुद्दे जो उन्होंने उठाए हैं उसकी वजह से नहीं है।
यह भी पढ़ें- Adani Group: कौन हैं गौतम अडानी के अरबपति भाई विनोद अडानी? अडानी ग्रुप से क्या है रिलेशन?












Click it and Unblock the Notifications