गोपाल राय बोले- ये सोच रहे थे AAP को खत्म कर देंगे लेकिन केजरीवाल की गिरफ्तारी से पार्टी और भी मजबूत हुई
दिल्ली की एक कोर्ट ने मंगवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्याययिक हिरास को 20 मई तक बढ़ा दी है। वहीं दूसरी ओर सुप्रीम कोर्ट से भी केजरीवाल को फिलहाल अंतरिम जमानत नहीं हुई है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से आप लगातार भाजपा और पीएम मोदी पर हमले कर रही है।
वहीं बुधवार को एक बार फिर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक गोपाल राय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण करार दिया है।

प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने कहा इन लोगों ने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल को अरेस्ट करके AAP को खत्म कर देंगे, लेकिन इनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से हमारी पार्टी और भी मजबूत हुई। कार्यकर्ताओं में एक नया उत्साह आ गया।
इन लोगों को लगा कि ऐसा करके यह 400 सीटें प्राप्त कर लेंगे और अपनी तानाशाही जारी रखेंगे, लेकिन इनका यह दांव इनके ही खिलाफ हो गया।
गोपाल राय ने बताया आम आदमी पार्टी अब 'जेल का जवाब वोट से' अभियान को अगले चरण में लेकर जा रही है। यह 13 मई से चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 23 मई तक चलेगा। इसमें ट्रेड टाउन हॉल, ग्रामीण पंचायत, महिला संवाद और पूर्वांचल समागम जैसे कार्यक्रम सभी लोकसभा क्षेत्रों में किए जाएंगे।
.@ArvindKejriwal जी और @HemantSorenJMM जी की गिरफ्तारी नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही का सबसे बड़ा उदाहरण है।
इन लोगों ने सोचा था कि अरविंद केजरीवाल जी को गिरफ्तार करके AAP को ख़त्म कर देंगे, लेकिन इनका यह मंसूबा नाकाम हो गया। केजरीवाल जी गिरफ्तारी से हमारी पार्टी और भी मजबूत… pic.twitter.com/ax3uHnzygz
— AAP (@AamAadmiParty) May 8, 2024












Click it and Unblock the Notifications