भाजपा पर बरसे गोपाल राय, बोले- असहयोग आंदोलन चला रहे ये लोग
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में दो स्मॉग टावर बने थे। आनंद विहार में केंद्र सरकार ने स्मॉग टावर बनाया था उसका का क्या हुआ? भाजपा उसपर बोलने के लिए तैयार नहीं है, उसके मुंह पर ताला लगा हुआ है।
आनंद विहार में भी केंद्र सरकार ने वहां पर स्मॉग टॉवर बनाया था, उसका क्या हुआ, उसका फोटो लेने मीडिया नहीं जाता है, वह बंद पड़ा है। CP के स्मॉग टावर को सरकार और उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करके केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त अधिकारी ने मनमानी तरीके से उसे बंद कराया है। उसपर हमने कार्रवाई करने के लिए भी कहा है।

केंद्र सरकार के आकड़े बताते हैं कि पंजाब में पराली पिछले साल से कम जलाई गई है। पंजाब के पराली के धुएं का दिल्ली पर उतना असर नहीं है, जितना हरियाणा और उत्तर प्रदेश का है क्योंकि हवा में गति ही नहीं है। हवा चलेगी तभी तो पंजाब का धुंआ दिल्ली तक आएगा। अभी दिल्ली में चारों ओर का धुंआ आया है।
हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पराली का धुंआ दिल्ली पहुंच रहा है। दिल्ली के अंदर प्रदूषण गाड़ियों का, धूल, बायोमास बर्निंग और पराली की वजह से होता है। पंजाब में पराली पिछले साल की तुलना में आधी हुई है। पंजाब की पराली का असर दिल्ली पर ज्यादा नहीं है। हवा अभी बहुत कम है, ऐसे में हरियाणा और उत्तर प्रदेश में जो पराली जल रही है उसी का धुआं यहां आ रहा है।
गोपाल राय ने कहा कि भाजपा की सभी सरकारें षड़यंत्र करके दिल्ली में प्रदूषण को बढ़ाना चाहती है। मैं फिर से केंद्रीय पर्यावरण मंत्री को पत्र लिख रहा हूं कि सभी पड़ोसी पांच राज्यों के पर्यावरण मंत्रियों को बुलाया जाए। भाजपा की सरकारें इतना असहयोग क्यों हैं। देश में सर्वाधिक प्रदूषित शहर हरियाणा में है, यहां 20 जिलों में प्रदूषण सबसे अधिक है।
योगी आदित्यनाथ कह रहे थे कि मैंने मोबाइल में देखा कि पंजाब में पराली जल रही है। यूपी से वह चारो ओर प्रदूषित बस घुमा रहे हैं वह नहीं दिख रहा है, ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक प्रदूषण है नहीं दिख रहा है। उसपर पट्टी बांध रखी है। डीजल गाड़ियां प्रदूषण करते घूम रही हैं नहीं दिख रहा है, लेकिन पंजाब में मोबाइल पर दिख रहा है कि वहां पराली जल रही है।












Click it and Unblock the Notifications