दिल्ली: 'सभी गरीबों को देंगे 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली', सीएम केजरीवाल ने 10 गारंटी का किया ऐलान

Delhi News: जेल से रिहा होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनावी मोड में आ गए हैं। उन्होंने कल ही दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली में रोड शो किया। वहीं आज यानी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर उन्होंने 10 गारंटी का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज हम लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 'केजरीवाल की 10 गारंटी' का ऐलान करने जा रहे हैं। मेरी गिरफ्तारी के कारण इसमें देरी हुई, लेकिन अभी भी चुनाव के कई चरण बाकी हैं।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने अभी INDIA गठबंधन के दूसरे साथियों के साथ इस पर चर्चा नहीं की है। मैं यह गारंटी लेता हूं कि INDIA गठबंधन के सत्ता में आने के बाद मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि ये गारंटी लागू हो।

1.25 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 10 गारंटी में से पहली गारंटी ये है कि हम देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। देश में 3 लाख मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है। हमारा देश मांग से अधिक बिजली का उत्पादन कर सकता है। हम सभी गरीबों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देंगे। इसमें 1.25 लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

ये है केजरीवाल की 10 गारंटी

1. पूरे देश में 24 घंटे बिजली और गरीबों को मुफ़्त बिजली देंगे।

2. देश के हर गांव, हर मोहल्ले में वर्ल्ड क्लास सरकारी स्कूल बनाकर सभी बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा का इंतज़ाम किया जाएगा।

3. देश के हर ज़िले में World Class Multi-Speciality Hospitals और गांव-मोहल्ले में Mohalla Clinics बना कर मुफ़्त इलाज दिया जाएगा।

4. चीन द्वारा क़ब्ज़ा की भारत की ज़मीन छुड़वाने के लिए सेना को पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।

5. अग्निवीर योजना बंद करके सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।

6. स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक़ ही सभी फसलों पर MSP निर्धारित कर किसानों को फसलों का पूरा दाम दिया जाएगा।

7. दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देंगे।

8. बेरोजगारी ख़त्म करने के लिए अगले 1 साल में 2 करोड़ रोजगार देंगे।

9. भ्रष्टाचार को ख़त्म करेंगे, BJP की वाशिंग मशीन को तोड़ेंगे।

10. GST का आतंक ख़त्म किया जाएगा, GST को PMLA से बाहर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब: अरविंद केजरीवाल को जेल से आए 24 घंटे भी नहीं हुए और आपका प्रिय नेता आपसे मिलने आ गया, बोले सीएम मान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+