पंजाब: अरविंद केजरीवाल को जेल से आए 24 घंटे भी नहीं हुए और आपका प्रिय नेता आपसे मिलने आ गया, बोले सीएम मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ मेहरौली में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज दिल्ली की जनता के लिए बहुत भाग्यशाली दिन है।
उन्होंने कहा कि अभी अरविंद केजरीवाल को आए 24 घंटे भी नहीं हुए और आपका प्रिय नेता आपसे मिलने आ गया है। आपके साथ खड़ा है।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मैं आपसे प्यार करता हूं। जिस शिद्दत से आपने इस कठिन समय में अरविंद केजरीवाल जी का साथ दिया, परिवार का साथ दिया, पार्टी का साथ दिया। ये छोटी बात नहीं है। आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है, सोचा कभी ख़त्म नहीं होता।
सीएम मान ने कहा कि दिल्ली के लोगों, झाड़ू का बटन दबाओ और उन्हें बताओ कि आप अरविंद केजरीवाल जी के साथ हैं। वे आपको महीनों तक जेल में बंद कर सकते हैं, लेकिन आप कभी भी विचार को दबा नहीं सकते हैं। इसके बाद सीएम भगवंत मान ने पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो किया।
यह भी पढ़ें- पंजाब: 'चुनाव में बचे सिर्फ 20 दिन, हमारी जिम्मेदारियां अब और बढ़ गईं', बोले सीएम भगवंत मान












Click it and Unblock the Notifications