फैबीफ्लू दवा जमाखोरी मामले में गौतम गंभीर फाउंडेशन दोषी, ड्रग कंट्रोलर ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट
क्रिकेटर से नेता बने और वर्तमान में बीजेपी के विधायक गौतम गंभीर को गुरुवार को अनधिकृत रूप से फैबीफ्लू दवा का भंडारण, खरीद और वितरण करने का दोषी पाया गया है।
नई दिल्ली, 3 जून। क्रिकेटर से नेता बने और वर्तमान में बीजेपी के विधायक गौतम गंभीर को गुरुवार को अनधिकृत रूप से फैबीफ्लू दवा का भंडारण, खरीद और वितरण करने का दोषी पाया गया है। दिल्ली की ड्रग कंट्रोलर बॉडी ने दिल्ली हाई कोर्ट को मामले की रिपोर्ट सौंपते हुए यह बात कही। ड्रग कंट्रोलर की ओर से पेश वकील नंदिता राव ने दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत अपराध किया है क्योंकि उनका फाउंडेशन अनधिकृत तरीके से दवा का स्टॉक करते हुए पाया गया था।

Recommended Video
उन्होंने आगे कहा कि गौतम गंभीर फाउंडेशन, ड्रग डीलरों के साथ-साथ ऐसे अन्य मामलों में बिना देरी किये कार्रवाई की जाएगी जो उसके संज्ञान में लाए जाएंगे। नंदिता राव ने आगे कहा कि ड्रग कंट्रोलर ने आप विधायक प्रमीण कुमार को भी इसी तरह के अपराधों के लिए दोषी पाया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए कार्रवाई के आदेश
कोर्ट ने ऐसे लोगों के खिलाफ ड्रग कंट्रोलर को यह कहते हुए कार्रवाई करने के आदेश दिये कि आगे ऐसा न हो इसके लिए एक उदाहरण स्थापित करने की आवश्यकता है। कोर्ट ने ड्रग कंट्रोलर को मामले में प्रगति की स्थिति की रिपोर्ट अगले 6 सप्ताह में दाखिल करने के लिए भी कहा। इस मामले की अलगी सुनवाई 29 जुलाई को होगी।बता दें कि कोर्ट दीपक कुमार द्वारा दाखिल पीआईएल पर सुनवाई कर रहा था जिसमें गौतम गंभीर और इस मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी।
यह भी पढ़ें: 9 गोलियां लगने के बाद भी मौत को हराने वाले चेतन चीता ने कोरोना को दी मात, लेकिन अगले 48 घंटे अहम
क्या था पूरा मामला
दरअसल जनहित याचिका पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 7 मई को दिल्ली पुलिस को ऑक्सीजन सिलेंडर और फैबीफ्लू जैसी दवाओं की कथित जमाखोरी की जांच का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस द्वारा गंभीर और मामले में शामिल नौ अन्य लोगों को क्लीन चिट दिए जाने के बाद अदालत ने बाद में ड्रग कंट्रोलर से मामले की स्वतंत्र जांच करने को कहा था। लेकिन ड्रग कंट्रोलर ने अपनी जांच में गौतम गंभीर को क्लीन चिट दे दी, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें कड़ी फटकार लगा और दोबारा जांच कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा। दोबारा जांच में ड्रग कंट्रोलर ने गौतम गंभीर दो दोषी मानते हुए उनपर कार्रवाई करने की बात कोर्ट से कही।












Click it and Unblock the Notifications