Tillu Tajpuriya मर्डर: तिहाड़ के सहायक जेल अधीक्षक समेत 9 कर्मचारियों पर गिरी गाज, सात निलंबित
तिहाड़ में हुए गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में सहायक अधीक्षक सहित तिहाड़ जेल के सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

Tillu Tajpuriya मर्डर केस तिहाड़ की सिक्योरिटी पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में तिहाड़ जेल के कुल 7 अधिकारी-कर्मचारियों को निलंबित किया गया है।
विभागीय जांच का सामना करेंगे दो ऑनड्यूटी कर्मचारी
जिन अधिकारियों पर गाज गिरी है इनमें 3 सहायक अधीक्षक और 4 वार्डन शामिल हैं। सभी को निलंबित किया गया है। 2 अन्य के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हुई है। गौरतलब है कि टिल्लू का मर्डर पांच मई को तिहाड़ में गैंगवॉर के दौरान किया गया।
तमिलनाडु की स्पेशल फोर्स, ड्यूटी तिहाड़ में
तिहाड़ में पदस्थापित जेल महानिदेशक (डीजी) ने तमिलनाडु स्पेशल पुलिस फोर्स के जवानों के कमांडेंट से बात की है। समाचार एजेंसी ANI के अनुसार गैंगवॉर के समय स्पेशल पुलिस फोर्स के कई जवान वहां मौजूद थे।
हमले के समय मौजूद जवानों पर एक्शन!
जेल अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया हत्या मामले में कमांडेंट को मौके पर मौजूद जवानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा गया है। इस मामले की रिपोर्ट उपराज्यपाल को भी सौंपी जाएगी।
उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी गई रिपोर्ट
समाचार एजेंसी एएनआई ने उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और राजभवन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि तिहाड़ जेल के कारा महानिदेशक ने टिल्लू ताजपुरिया मामले में LG को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है।
Recommended Video
तिहाड़ के 8 अधिकारी-कर्मचारी का निलंबन
देर रात आई अपडेट के अनुसार समाचार एजेंसी ANI ने तिहाड़ जेल के आठ अधिकारियों के निलंबन की पुष्टि की। बता दें कि टिल्लू की हत्या की सीसीटीवी फुटेज विचलित करने वाली है। पुलिस के सामने हमला हुआ है।
100 से अधिक बार अटैक
इससे पहले तिहाड़ में टिल्लू पर अटैक की पहली सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कई लोगों ने एक साथ घेरकर टिल्लू पर हमला किया। 100 से अधिक बार चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications