G20 Summit: दिल्ली में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश, Delhi पुलिस की मांग पर CM केजरीवाल ने दी अनुमति
जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली सरकार से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी। जिसे अब सीएम केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है।
G20 Summit 2023: अगले महीने दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। जिसको लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एजवाइजरी जारी की। इस बीच भीड़भाड़ को कम करने लिए इलाके में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद करने और सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की थी, जिसे अब सीएम केजरीवाल ने मंजूरी दे दी है।
सोमवार (22 अगस्त) को दिल्ली मुख्य सचिव को दिल्ली पुलिस की ओर से लिखे पत्र में में 8 से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आग्रह किया था। दिल्ली पुलिस ने मुख्य सचिव से मांग की थी कि वाणिज्यिक और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए आदेश पारित किया जाय। दिल्ली पुलिस ने सरकार से ये मांग शिखर सम्मेलन के समय 'नियंत्रित क्षेत्रों' के लिए थी। जिसे सरकार से मंजूरी दे दी।
दिल्ली सरकार के अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 8-10 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जी-20 समिट में आने वाले विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए दिल्ली पुलिस ने खास तैयारियां की हैं। गेस्ट के वेलकम के लिए इंडिगो एयरलाईंस और ब्रिटिश स्कूल जैसी संस्थाओं से दिल्ली पुलिस के 10 इंस्पेक्टर को ये खास ट्रेनिंग दी गई है। जिसके बाद ये 10 इंस्पेक्टर मास्टर ट्रेनर बनाए गए हैं, जो अन्य पुलिस के जवानो को ट्रेनिंग दे रहे हैं। विशेष ट्रेनिंग में बताया गया है कि विदेशी मेहमानों से अभिवादन, बातचीत का तरीका और अन्य व्यवहार करना सिखाया गया है।
दिल्ली पुलिस की इस ट्रेनिंग का उद्देश्य दिल्ली पुलिस के जवानों का व्यवहार उच्च श्रेणी का बनाना है। इससे दिल्ली पुलिस व देश के छवि बेहतर हो सकेगी। उप-निदेशक (ट्रेनिंग) दिल्ली पुलिस उमाशंकर के मुताबिक 25 सब-इंस्पेक्टर को टूरिस्ट पुलिस की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट की ट्रेनिंग दी गी है। ये एसआई विदेशी मेहमानों के रूट, होटल व वेन्यू पर तैनात होने वाली पीसीआर वैन में तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 1000 कमांडो को आतंकी वारदात रोकने की ट्रेनिंग दी गई है। इन कमांडों को हेलीकॉप्टर से रस्सी के जरिये उतरने का भी प्रशिक्षण दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications