'फ्री की रेवड़ी अमेरिका तक पहुंचेगी...' डोनाल्ड ट्रंप के वादे पर आया केजरीवाल का रिएक्शन

New Delhi: आम आदमी पार्टी की सरकार पर अक्सर उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी और कांग्रेस मुफ्त की रेवड़ी बांटने का आरोप लगाते रहती हैं। अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण पंजाब और दिल्ली की सत्ता पर काबिज पार्टी ने अब मुफ्त की रेवड़ी को अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की एक घोषणा से जोड़ दिया है।

बता दें कि अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति चुनाव होना है। इसके लिए राजनीतिक पार्टी जोर आजमाइश कर रही है। मुकाबला रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट की ओर से घोषित प्रत्याशी कमला हैरिस के बीच है। कमला हैरिस वर्तमान में US की उपराष्ट्रपति हैं। साल 2020 में जो बाइडेन की नेतृत्व वाली सरकार में उपराष्ट्रपति बनी थीं।

Arvind Kejriwal

रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्र्ंप ने गुरुवार को डेट्रोइट Economic क्लब में ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान ऐलान किया कि चुनाव जीतने पर एक साल के अंदर बिजली बाल के आधा करने का वादा किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मैं एक साल के भीतर ऊर्जा और बिजली की कीमत आधा कर दूंगा। हम अपनी पर्यावरण को लेकर प्रतिबद्ध हैं और देश की ऊर्जा क्षमता को जल्द से जल्द दोगुना करेंगे। इससे महंगाई (Inflation) कम होगी ओर अमेरिका फैक्टी के लिए दुनिया में सबसे बेहतर जगह बनेगी।

वहीं, ट्रंप के पोस्ट पर चुटकी लेते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ट्रंप ने घोषणा की है कि वो बिजली के दाम में कटौती करेंगे। मुफ्त की रेवड़ी अमेरिका तक पहुंचेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+