Delhi: दिल्ली में MCD के ट्रक ने 4 मजदूरों को कुचला, तीन की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शुक्रवार की रात एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। सड़क निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों के एक ग्रुप में MCD का तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, जिसकी चपेट में आने से चार मजदूरों की मौत हो गई।

road accident

Delhi: दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां सड़क निर्माण के कार्य में लगे प्रवासी श्रमिकों के एक ग्रुप में एमसीडी का तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, ट्रक की चपेट में आने से एक बच्चा समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में जा घुसा अनकंट्रोल ट्रक
पुलिस के मुताबिक, दिल्ली से रोहतक जाने वाली रोड पर एमसीडी का एक ट्रक अनकंट्रोल होकर सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी मजदूर के मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल ट्रक ड्राइवर का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में आगे की जांच चल रही है।

तीन लोगों की मौके पर मौत, एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस ने कहा कि, यह घटना दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके के पास हुई। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, दिल्ली पुलिस ने एएनआई के हवाले से बताया कि, सभी पीड़ित मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के रहने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- MCD हाउस हंगामा: FIR दर्ज कराने AAP नेताओं के साथ थाने पहुंचीं दिल्ली मेयर, BJP जाएगी कोर्ट

सड़क हादसे को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने कही ये बात
दिल्ली पुलिस ने बताया कि, 'प्रत्यक्षदर्शियों से पता चला कि तेज गति से आ रहा ट्रक संतुलन खो बैठा और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों पर पलट गया। सभी एमपी के टीकम गढ़ के रहने वाले प्रवासी मजदूर हैं। घायल चालक का अभी पता नहीं चल सका है। आगे की जांच चल रही है।

Recommended Video

    MP: इंदौर से छतरपुर जा रही गोल्डन ट्रेवल्स की बस घाट पर पलटी, 4 की मौके पर मौत, 35 घायल

    पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजे शव
    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों में पति-पत्नी और बाप-बेटा भी शामिल हैं। मृतकों की पहचान रमेश, सोनम, कल्लू और एक बच्चे अनुज (4) के रूप में हुई है। हादसे में एक और मजदूर के घायाल होने की जानकारी है, जिसे मामूली चोटें आई हैं। जिन मृतकों की पहचान की गई है, उनमें रमेश और सोनम पति-पत्नी थे, वहीं कल्लू और अनुज पिता-पुत्र थे। फिलहाल, पुलिस ने मृतकों की परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+