CM Rekha Gupta: जन सुनवाई में हमले के बाद सामने आई रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर, बेहद ही शांत और सहज दिखीं CM
CM Rekha Gupta: जन सुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद गुरुवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहली तस्वीर सामने आई। तस्वीर ने यह साफ कर दिया कि एक दिन पहले हुए इस हमले ने उनके हौसले को बिल्कुल नहीं तोड़ा है।
चेहरे पर चोट के निशान भले दिख रहे हों, लेकिन आत्मविश्वास से भरी सीएम की यह तस्वीर इस बात का संकेत है कि वह पहले की तरह जनता से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए तैयार हैं। इस बीच, बीजेपी के सभी सात सांसद और केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा उनसे मिलने पहुंचे और उनके साहस की सराहना की।

बीजेपी नेताओं ने की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात
आज केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के सातों बीजेपी सांसद सीएम रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बताया कि सीएम की तबीयत अब बेहतर है और वह जल्द ही अपनी जिम्मेदारियों में लौटेंगी।
ये भी पढ़ें: CM Rekha Gupta Attack: जन सुनवाई के दौरान CM पर हमले से उठ रहे सवाल, रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा!
मनोज तिवारी का बयान
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने मुलाकात के बाद कहा, "सीएम का हौसला बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ है। जन सुनवाई का कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेगा। वह कल से काम पर लौटेंगी और अगले बुधवार को फिर से लोगों से मिलेंगी।"
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Manoj Tiwari says, "The CM's morale is not at all affected. The Jan Sunvai will continue as per the schedule. She will meet people again next Wednesday. She will get back to work from tomorrow... The CM is injured, but… pic.twitter.com/7Ff9PaNpc3
— ANI (@ANI) August 21, 2025
बंसुरी स्वराज ने दिया भरोसा
बीजेपी सांसद बंसुरी स्वराज ने कहा, "दिल्ली के सभी सात सांसद सीएम के आवास पर उनका हालचाल लेने पहुंचे थे। मैं दिल्ली की जनता को भरोसा दिलाती हूं कि चिंता की कोई बात नहीं है। रेखा गुप्ता साहसी हैं और उनका हौसला अभी भी मजबूत है। वह हमेशा की तरह लोगों से मिलती रहेंगी। आरोपी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, BJP MP Bansuri Swaraj says, "All the 7 MPs of Delhi went to Delhi CM Rekha Gupta's residence to inquire about her well-being. I assure the people of Delhi that there is nothing to worry about. Rekha Gupta is brave and her… pic.twitter.com/GWFCG7anbp
— ANI (@ANI) August 21, 2025
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा का बयान
केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "हम सब सीएम का हालचाल लेने आए थे। वह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जल्द ही अपने कार्यक्रम में लौटेंगी। ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन ये उनके काम करने की रफ्तार को नहीं रोक सकते।"
#WATCH | Delhi | After meeting Delhi CM Rekha Gupta, Union Minister Harsh Malhotra says, "All of us came to inquire about Delhi CM Rekha Gupta's well-being. She is completely healthy now. She will get back to her schedule soon... Such incidents take place, but they will not… pic.twitter.com/OkI1rWGg6s
— ANI (@ANI) August 21, 2025
आरोपी पुलिस रिमांड में
गौरतलब है कि बुधवार को जन सुनवाई के दौरान गुजरात के राजेश खिमजी नामक व्यक्ति ने सीएम गुप्ता पर हमला किया था। पुलिस ने उसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है और हमले की जांच जारी है। आरोपी की मां का कहना है कि उनका बेटा कुत्तों को लेकर आए कोर्ट के फैसले से नाराज था।
ये भी पढ़ें: अब कैसी है दिल्ली CM रेखा गुप्ता की तबीयत? आरोपी को लेकर हुए चौंकाने वाले खुलासे, हर कदम की रची साजिश












Click it and Unblock the Notifications