CM Rekha Gupta Attack: जन सुनवाई के दौरान CM पर हमले से उठ रहे सवाल, रेखा गुप्ता को Z श्रेणी की CRPF सुरक्षा!

CM Rekha Gupta: दिल्ली की राजनीति उस समय हिल गई जब बुधवार सुबह सिविल लाइंस में जन सुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर अचानक हमला हो गया। यह घटना उस जगह हुई जहां लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री से मिलने आते हैं। इस हमले के बाद पूरे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। अब केंद्र सरकार ने सीएम गुप्ता को Z श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है, जबकि पुलिस हमले के पीछे की वजह और किसी बड़ी साजिश की जांच में जुटी है।

बुधवार सुबह कैंप कार्यालय में जन सुनवाई के दौरान आरोपी ने सीएम को एक कागज देने के बाद अचानक चिल्लाते हुए थप्पड़ मारा, बाल खींचे और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को तुरंत काबू कर लिया। आरोपी की मां का कहना है कि वो पशुओं से प्यार करता है और कुत्तों को लेकर कोर्ट के आदेश के आहत था।

CM Rekha Gupta

आरोपी पुलिस रिमांड में

पुलिस ने आरोपी की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41 वर्षीय राजेश सकरिया के रूप में की है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है और उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि हमले के पीछे की वजह और किसी बड़ी साजिश का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें: Rekha Gupta Attack: CM रेखा का हमलावर AAP संग? BJP बोली- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है’, जानें 'आप' दल का जवाब?

Z श्रेणी की सुरक्षा में तैनात होगी CRPF

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने सीएम रेखा गुप्ता की सुरक्षा को और मजबूत करते हुए उन्हें Z श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब उनके आवास और सार्वजनिक कार्यक्रमों में CRPF के जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा, जन सुनवाई के दौरान किसी को भी सीधे सीएम से मिलने की अनुमति नहीं होगी और शिकायत पत्र पहले से जांचे जाएंगे।

सीएम रेखा गुप्ता का बयान

हमले के कुछ घंटे बाद सीएम गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि यह हमला उनके साथ-साथ दिल्ली की जनता की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता पर भी हमला है। उन्होंने इसे "कायराना हरकत" बताते हुए कहा कि ऐसे हमले उनकी जनता की सेवा करने की इच्छा को कम नहीं कर सकते।

जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली पुलिस आरोपी को वारदात की जगह ले जाकर घटना की रीक्रिएशन करेगी। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि क्या आरोपी ने हमले से पहले किसी से मुलाकात की थी या किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा था।
ये भी पढ़ें: Rekha gupta attack: जनसुनवाई में हमले के बाद रेखा गुप्‍ता की अब कैसी है तबीयत? भाजपा MLA ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+