'शुरुआत के 11 दिन काफी...', जेल में कैसे कटे संजय सिंह के दिन, आप सांसद ने सुनाई आपबीती

Sanjay Singh: दिल्ली आबकारी नीति मामले में आप सांसद संजय सिंह जेल से रिहा हो गए हैं। उन्हें काफी दिनों के बाद सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस बीच संजय सिंह ने बताया कि जेल में उनके दिन कैसे कटे। उन्होंने बताया कि शुरुआत के 11 दिन काफी तकलीफ में रहे।

इस दौरान मेरे पास कुछ अधिकार नहीं थे। मेरा अधिकार सामान्य कैदी जैसे भी नहीं था। लेकिन इसके बाद मेरे अधिकार में जेल में सामान्य कैदियों की तरह थे। उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक हमें बाहर जाने की अनुमति नहीं थी।

अगर वजन बढ़ गया तो क्या गलत है?

जेल में वजन बढ़ने पर उन्होंने कहा कि इसमें गलत क्या है। अगर मेरा वजन बढ़ गया तो क्या गलत है। मेरा वजन 79 किलोग्राम था, लेकिन जेल से निकलने पर मेरा वजन बढ़कर 81.7 किलोग्राम हो गया।

जब तक अरविंद केजरीवाल है, बीजेपी जीत नहीं सकती है दिल्ली

संजय सिंह ने कहा कि झूठे बयानों के आधार पर आपने निर्वाचित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया और उन्हें सलाखों के पीछे डाल दिया। क्या आपको लगता है कि हम इस साजिश को नहीं समझते हैं? उन्होंने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल हैं, दिल्ली में बीजेपी नहीं जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें- असम में आम आदमी पार्टी का प्रचार होगा तेज, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का दौरा तय

आप ने नहीं, बीजेपी ने किया है शराब घोटाला

बता दें कि काफी दिनों जेल में गुजारने के बाद संजय सिंह को जमानत मिली। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत दी है। बेल मिलने पर वे जेल से बाहर आए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने षडयंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रही है। दिल्ली में शराब घोटाला आप ने नहीं बल्कि बीजेपी ने किया है।

यह भी पढ़ें- 'केजरीवाल को फंसाया गया, शराब घोटाला तो भाजपा ने किया', संजय सिंह ने 'मोदी की गारंटी' पर भी कसा तंज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+