असम में आम आदमी पार्टी का प्रचार होगा तेज, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी का दौरा तय
Delhi: आम आदमी पार्टी की नेत्री और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए असम जाएँगी। वह 19 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के पहले चरण में प्रचार के लिए आगामी सप्ताह असम की तीन दिनों की यात्रा करेंगी। आम आदमी पार्टी ने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया हेंडल पर जारी की है।

आम आदम पार्टी के नेता राजेश शर्मा ने कहा कि आतिशी 8 अप्रैल को क्रमशः डिब्रूगढ़ और सोनितपुर लोकसभा क्षेत्रों से पार्टी उम्मीदवारों मनोज धनोवर और ऋषिराज कौंडिन्य के समर्थन में चुनावी रैलियों और रोड शो में हिस्सा लेंगी। वह उसी दिन आप उम्मीदवार धनोवर के लिए प्रचार करने के लिए दुलियाजान में एक रोड शो का भी आयोजन होगा।
अगले दिन दिन (9 अप्रैल) आप नेता आतिशी तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा में एक बाइक रैली और एक सार्वजनिक बैठक में शामिल होंगी, जहां वह एक रोड शो में भी हिस्सा लेंगी।आतिशी 10 अप्रैल को सोनितपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार ऋषिराज कौंडिन्य के लिए तेजपुर में एक रोड शो में भी भाग लेंगी।












Click it and Unblock the Notifications