'केजरीवाल को फंसाया गया, शराब घोटाला तो भाजपा ने किया', संजय सिंह ने 'मोदी की गारंटी' पर भी कसा तंज
Delhi Jantar Mantar AAP Day long Fast Sanjay Singh: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने जंतर-मंतर पर 'सामूहिक उपवास' किया। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार को घेरा।
मंच से 'आप' कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद और हाल ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से 6 महीने बाद बाहर आए संजय सिंह ने ईडी-सीबीआई के साथ भाजपा को जमकर घेरा। इसी के साथ संजय सिंह ने बीजेपी के नारे 'मोदी की गारंटी' पर भी करार हमला बोला।

संजय सिंह ने कथित शराब घोटाले को लेकर बीजेपी पर तीखा प्रहार किया और दिल्ली के उपराज्यपाल को भाजपा नेताओं को सलाखों के पीछे डालने की चुनौती दे डाली। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के खाते में ₹55 करोड़ का मनी ट्रेल पाया गया था।
इसी के साथ सिंह ने अरबिंदो फार्मा द्वारा दिए गए चंदे का जिक्र किया, जिसके निदेशक और प्रमोटर सरथ चंद्र रेड्डी को उसी मामले में गिरफ्तार किया गया था। मालूम हो कि रेड्डी बाद में इस केस में सरकारी गवाह बन गए और उन्हें जमानत मिल गई है।
संजय सिंह ने जंतर-मंतर पर सभा को संबोधित करते हुए कहा, "यदि आप (एलजी) में थोड़ी भी नैतिकता बची है, तो एक पत्र लिखें, भाजपा नेताओं को सलाखों के पीछे डाल दें, उन्होंने शराब घोटाला किया है।"
'मोदी की गारंटी' का उड़ाया मजाक
इतना ही नहीं संजय सिंह ने भाजपा को स्वतंत्र भारत की सबसे भ्रष्ट पार्टी करार दिया और 'मोदी की गारंटी' के नारे का मजाक उड़ाया। संजय सिंह ने अपने बयान में कहा कि मोदी सभी भ्रष्ट नेताओं को अपनी पार्टी में शामिल करने की गारंटी देते हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें जांच एजेंसियों से राहत मिल गई।
वहीं आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से केजरीवाल के इस्तीफे की भाजपा की मांग को भी मंच से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, "मुझे दिखाओ कि यह कहां लिखा है कि यदि एक ईमानदार मुख्यमंत्री को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया जाता है, तो उसे अपना इस्तीफा देना होगा।"
ED-CBI के पास 456 गवाह- संजय सिंह
संजय सिंह ने कहा कि ED-CBI के पास 456 गवाह हैं। दोनों एजेंसियों में 50,000 पन्नों की चार्जशीट बनाई हैं। इन 456 गवाहों में से सिर्फ 4 गवाहों ने ही अरविंद केजरीवाल का नाम लिया है। इन्होंने किन परिस्थितियों और दबाव में अरविंद केजरीवाल का नाम लिया है यह अब किसी से छुपा नहीं है।
AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "साजिश के तहत AAP को खत्म करने के उद्देश्य से उन्हें फंसाया गया है। शराब घोटाला तो भाजपा ने किया है, शरद रेड्डी से 55 करोड़ की रिश्वत उनके गिरफ्तार होने के बाद ली गई।"
'शराब घोटाले का एक भी पैसा नहीं दिखा'
केजरीवाल की गिरफ्तारी पर AAP द्वारा एक दिन का उपवास रखने पर मंत्री और पार्टी नेता आतिशी ने कहा, "बीजेपी की ईडी और सीबीआई आम आदमी पार्टी के नेताओं से शराब घोटाले का एक भी पैसा नहीं दिखा पाई है व्यापारी शरत रेड्डी ने भाजपा को बताया कि भाजपा पर छापा क्यों नहीं मारा गया, या आरोपी क्यों नहीं बनाया गया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को क्यों नहीं बुलाया गया या गिरफ्तार नहीं किया गया?"
-
Delhi Meerut Expressway Toll Hike: 1 अप्रैल से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बढ़ जाएगा टोल, चेक करें नए रेट -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त












Click it and Unblock the Notifications