Delhi: कनॉट प्लेस के सिनसिटी होटल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियां मौके पर
Fire in CP:दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सनसिटी होटल में शनिवार (21 जनवरी) सुबह आग लग गई। जिसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है।

Fire in CP: राजधानी दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place) स्थित सिनसिटी होटल में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंम मच गया, जब उसमें आग की लपटे उठते हुए दिखाई दी। आग लगते ही इस बात की सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी गई, जिसके बाद आनन-फानन में मौके 13 फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंच गई। फायर ब्रिगेडकर्मी द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी।
सनसिटी होटल में आग लगने की जानकारी समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट साझा कर दी है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित होटल सिनसिटी के किचन में शनिवार सुबह आग लग गई। 8:51 मिनट पर होटल से धुआं निकलने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही आनन-फनन में दमकल की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और फायर ब्रिगेडकर्मी आग को काबू पाने की कोशिश कर रहे है।
हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि आग कैसे लगी। तो वहीं, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर भी सामने नहीं आई है। बता दें कि होटल कनॉट प्लेस के 'एफ' ब्लॉक में है। दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल फायर अधिकारी राजेंद्र अटवाल ने बताया, 'हमें सूचना मिली कि एक होटल में आग लगी है मगर यहां आकर पता चला कि सिन सिटी रेस्टोरेंट में आग लगी है। रेस्टोरेंट दोनों तरफ से बंद था तो उसे खोला और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।
Recommended Video

राजेंद्र अटवाल ने मीडिया को बताया कि अभी तक हमें किसी भी जान-माल की हानि की सूचना नहीं है। आग बुझ चुकी है। आग लगने के कारणों का अभी कुछ पता नहीं है।'












Click it and Unblock the Notifications