दिल्ली एम्स अस्पताल के 9वें फ्लोर पर लगी भयानक आग, दमकल की 20 गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, 17 जून: दिल्ली के एम्स अस्पताल में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटों से दूर-दूर तक धुआं नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक आग एम्स अस्पताल की बिल्डिंग के 9वें फ्लोर पर लगी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। खबर के मुताबिक अब तक 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग की घटना देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। वहीं एक घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है। जानकारी के मुताबिक जिस ऊपर वाले फ्लोर पर आग की घटना हुई है, वहां मरीजों का किसी भी तरह का वार्ड नहीं है, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि की आशंका नहीं है। बताया जा रहा है जहां आग लगी वो कन्वर्जन ब्लॉक है और वहां लैब और बाकी ऑफिस होते हैं।
अब तक मिली खबर के अनुसार आग में फिलहाल किसी भी तरह के जान माल की नुकसान की कोई खबर नहीं है। फायर बिग्रेड की टीम कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया। वहीं दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने न्यूज एजेंसी एएनआई को इससे पहले बताया था कि आग की सूचना के तुरंत बाद 20 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। सूत्रों की मानें तो आग की घटना नौवीं मंजिल पर रखे एक फ्रीज में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications